Let’s travel together.

परिवहन विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में चलाया जा रहा है जन जागरूकता कार्यक्रम

0 117

– आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रैली, झंडा वितरण, स्टीकर लगाने का काम जारी

– मध्यप्रदेश में एक लाख से ज्यादा झंडों का वितरण किया परिवहन विभाग ने

रंजीत गुप्ता

भोपाल। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान में जन जागरूकता कार्यक्रम जारी हैं। देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए पीएम मोदी के आव्हान पर इस अभियान में बढ़-चढ़कर लोग भागीदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश में भी परिवहन विभाग आगे आकर जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रहा है। मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां पूरे मध्यप्रदेश में संचालित की जा रही हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जन जागरूकता और जनअभियान के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान में परिवहन विभाग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में परिवहन विभाग के द्वारा परिवहन कार्यालय, चेक पोस्ट और कृषि उपज मंडियों में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

–हर घर तिरंगा अभियान में परिवहन विभाग द्वारा एक लाल झंडे वितरित किए गए

आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान में परिवहन विभाग द्वारा भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है संपूर्ण प्रदेश के आरटीओ कार्यालयों के साथ-साथ प्रदेश के समस्त चेक पोस्टों पर भी अभियान के अंतर्गत सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है। प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, रीवा जैसे संभागीय मुख्यालय के साथ प्रदेश के समस्त परिवहन कार्यालयों द्वारा अभियान को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समस्त कार्यालयों और चेक पोस्टों द्वारा तिरंगा झंडा क्रय किया जाकर बस संचालकों, ऑटो चालकों, वाहन डीलर एवं आमजन को तिरंगा झंडा वितरित किया जा रहा है। संपूर्ण मध्यप्रदेश में लगभग एक लाख झंडे वितरित किए गए हैं।

–पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है रैलियां

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि सभी कार्यालयों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जन जागरूकता के लिए स्टिकर तैयार कराकर बस, ट्रक, ऑटो रिक्शा, ट्रैक्टर, कार, मोटरसाइकिल पर चस्पा किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जन भागीदारी के लिए किए गए उद्बोधन की वीडियो और ऑडियो क्लिप समस्त प्रदेश में संचालित अंतर्देशीय व प्रादेशिक बसों में चलाया जा रहा है। जन जागरूकता के लिए प्रदेश में ऑटोरिक्शा और मोटरसाइकिल की रैली आयोजित की जा रही है। नर्मदापुरम की ऑटो रैली में लगभग 500 ऑटो रिक्शा में भागीदारी कर लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सफल और अभूतपूर्व रैली निकाली। हरदा जिले में आयोजित ऑटो रिक्शा रैली में स्वयं कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ऑटो में बैठकर रैली में साथ रहे। रीवा में आयोजित मोटरसाइकिल रैली मैं बड़ी संख्या में जनता की भागीदारी रही। रीवा शहर के निवासियों ने इस रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मध्य प्रदेश के समस्त परिवहन कार्यालय में लगे टीवी सेट पर हर घर तिरंगा अभियान के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा तैयार किए गए छोटे-छोटे वीडियो का प्रसारण किया जा रहा है जिससे कार्यालय में आने वाले आवेदक को प्रेरित और उन्हें अवगत कराया जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार में भी परिवहन विभाग सक्रिय भूमिका निभा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि उपज मंडियों में आने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली में तिरंगा झंडा और स्टिकर लगाकर ग्रामीणजनों को प्रत्येक घर पर 13 से 15 अगस्त तक झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रदेश के समस्त परिवहन कार्यालय और चेक पोस्ट पर बड़े-बड़े होर्डिंग व बैनर लगाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811