Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल गुरूवार 21 मार्च 2024

0 104

मेष राशि-  समाज के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। छोटे बच्चों को गिफ्ट मिल सकते हैं, जिससे वो पूरा दिन खुश रहेंगे। किसी ऑनलाइन वेबसाइट से अपने लिए कुछ ऑर्डर कर सकते हैं, आज पूरा दिन उसी चीज के बारे में सोचते रहेंगे। अपने काम के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे।

वृष राशि– जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे।आज नौकरी के लिए कोई अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। ऑफिस में आपको गिफ्ट मिल सकता है। आज किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशि– बिल्डर्स को अचानक से काफी फायदा हो सकता है। आज धन लाभ के नए सोर्स नजर आएंगे। आपको परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना पड़ सकता है, आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है।

कर्क राशि-  जल्दी छुट्टी मिलने में परेशानी आ सकती है। किसी सामान की खरीदारी में थोड़ी देर हो सकती है। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको राहत मिलेगी। आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। चांदी में मंडवाकर गले में दो मुखी रूद्राक्ष धारण करें, डिप्रेशन से छुटकारा मिलेगा।

सिंह राशि-धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज बच्चों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार करने की कोशिश करेंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनाई योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना बन रही है।

कन्या राशि- बिजनेसमैन आज खुश रहेंगे। फैमिली के साथ किसी हॉटल में खाना खाने जा सकते हैं। नए लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस में आज कोई जूनियर काम पूरा करने के लिए आपसे मदद मांग सकता है। आज कोई पुराना दोस्त आपके घर पर आ सकता है, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा।

तुला राशि- आप शारीरिक रूप से थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। अपना नजरिया पॉजिटिव बनाकर रखें, सब काम अच्छे से होंगे। आज किसी काम से शहर से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। दुश्मन आपसे दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं।

वृश्चिक राशि– नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स मिलने के योग बन रहे हैं। आज घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। आज ऑफिस पार्टी में अपने जीवनसाथी को साथ ले जा सकते हैं। इससे आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। किसी खास काम में माता-पिता से परामर्श लेना फायदेमंद रहेगा। आज न चाहते हुए भी किसी को पैसा उधार देना पड़ सकता है।

धनु राशि-परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। जो लोग सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर सेलिब्रेशन कर सकते हैं। आज किसी बड़े- बुजुर्ग की मदद करने से आपको बड़ी राहत महसूस होगी।

मकर राशि– किसी काम को संतुलन बनाकर करने से वह समय से पहले पूरा हो सकता है। बाकी समय में आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। आज अपनी काबीलियत को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित कर सकते हैं। इस राशि के बिल्डर्स को धन लाभ होगा। नया कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकता है।

कुंभ राशि-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में वेतन वृद्धि हो सकती है। प्रमोशन के भी कुछ चांस बन सकते हैं। विवाहितों के लिए भी स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाएं, काम आसानी से बनेंगे। पहले से चल रही किसी काम की प्लानिंग आज पूरी हो जाएगी।

मीन राशि-आप नौकरीपेशा हैं, तो रूके हुए काम में सहयोगी से मदद मिल सकती है। आप किसी से अपने दिल की बात कह सकते हैं।  आर्थिक समस्याएं आज खत्म हो सकती हैं। आज शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811