Let’s travel together.

हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा के उद्घोष से गूंजा रायसेन

0 145

कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

रायसेन।हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाते हुए जिले के प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जोड़ने के लिए कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशन में सम्पूर्ण जिले में व्यापक स्तर पर गतिविधियां, कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रायसेन नगर में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशन में तीन स्थानों कलेक्ट्रेट कार्यालय, शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय पाटनदेव तथा पुरातत्व संग्राहलय से एक साथ पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई।


कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें डीएफओ श्री अजय पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री आदित्य रिछारिया, जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री मकसूद अहमद सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। यात्रा में सभी अधिकारी, कर्मचारी हाथों में तिरंगा थामे चल रहे थे और भारत माता की जय, हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा उद्घोष करते हुए चल रहे थे। यह तिरंगा यात्रा नगर में मुख्य मार्गो से होते हुए सागर तिराहे पहुंचकर समाप्त हुई। नगर में अनेक स्थलों पर नागरिकों, संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।


रैली के समापन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत बब्लू मीणा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 के बीच सभी नागरिक अपने घरों पर, प्रतिष्ठानों पर, कार्यालयों पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं।

कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी को तिरंगा झण्डा संहिता की जानकारी दी तथा हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर 13 से 15 अगस्त के मध्य राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811