Let’s travel together.

पुल के ऊपर 2 से 3 फीट पानी होने के बावजूद भी नदी पार कर रहे हैं ग्रामीण, हो सकता है बड़ा हादसा

0 146

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज के पास स्थित घोड़ा पछाड़ नदी के पास बसे कई गांव के नागरिक अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
दीवानगंज के पास स्थित घोड़ा पछाड़ नदी लगातार बारिश होने के कारण दो दिनों से लगातार उफान पर है। नदी के उस पार बसे गांव सत्ती, बांसिया ,पिपरई, मुनारा ,हिनोतिया, भंवर खेड़ी, केम केखेड़ी पास घोड़ा पछाड़ नदी पड़ती है जरा तेज बारिश हो जाती है तो घोड़ा पछाड़ नदी पर बने पुल के ऊपर 2 से 3 फीट पानी आ जाता है। एक दर्जन से ज्यादा गांव नदी के उस पार पढ़ते हैं। इन सभी गांव के ग्रामीण अपने रोजमर्रा के काम के लिए भोपाल ,विदिशा, दीवानगंज, सांची और रायसेन, सहित अन्य जगह के लिए आते जाते हैं। पुलिस प्रशासन ने नदी के पुल पर पानी होने पर नदी पार ना करने का संकेतक बोर्ड लगा रखा है। लेकिन इसके बावजूद भी ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं। अगर पुल पार करते समय नदी का बहाव तेज हो जाए तो अनहोनी होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

पिछले साल मना करने के बावजूद भी एक व्यक्ति घोड़ा पछाड़ नदी पार कर रहा था तेज बहाव में बह गया था उसके दूसरे दिन उसका शव काफी दूर मिला था। इसके बावजूद भी ग्रामीण पुल पार कर रहे हैं।
इन गांवों के लोगों को आज भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या बरसात के दिनों में और भी गंभीर हो जाती है, जब नदी का जलस्तर बढ़ने पर आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811