Let’s travel together.

मध्यप्रदेश में खुले नया केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय: सांसद डॉ.के.पी.यादव

0 80

सांसद डॉ.यादव ने कृषि विकास के लिए संसद में प्रस्तुत किया प्राइवेट मेंबर बिल

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता
नई दिल्ली में चल रहे लोकसभा के मानसून सत्र में प्राइवेट मेंबर बिल प्रस्तुत करते हुए गुना- शिवपुरी सांसद डॉ.के.पी.यादव ने कृषि के विकास हेतु एवं कृषि क्षेत्र में नवीन अनुसंधान कार्य मे राष्ट्रीय महत्व के केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना संबंधी मांग रखी।
सांसद डॉ.के.पी.यादव ने कहा कि वह स्वयं कृषक है तथा कृषि की समस्याओं से भलीभांति परिचित है। हमारा देश कृषि प्रधान है तथा देश की आर्थिक व्यवस्था भी कृषि पर निर्भर है। मोदी सरकार किसानों की आय में वृद्धि के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश कृषि के लिहाज से भौगोलिक रूप से उत्तम प्रदेश है जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को केंद्र सरकार से अनेकों बार कृषि कर्मण अवार्ड प्राप्त हुआ है। वही मेरा मानना है कि, यदि कृषि क्षेत्र में अनुसंधान व सहबद्ध विज्ञान में अकादमिक अभिवृद्धि की जाए एवं एक राष्ट्रीय महत्त्व की संस्था के रूप में केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना मध्यप्रदेश में हो तो देश के किसानों को उन्नत कृषि करने में सहयोग प्राप्त होगा।
साथ ही कृषि को लाभ का धंधा बनाया जा सकता है। जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी एवं जिन छात्र को कृषि अनुसंधान कार्यों में दिलचस्वी है, वह इस संस्थान में भारतीय कृषि के सबंध में अपना अनुसंधान कार्य करकर देश के किसानों का उसका लाभ मिलेगा। साथ ही साथ प्रदेश को और प्रदेश के छात्रों को भी इसका लाभ मिलेगा। आज पूरे देश में सिर्फ तीन केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय है, और इस विधेयक के माध्यम से जो केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय बनेगा वह हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नये भारत की नींव पर बनेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जमना सेन बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष     |     मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी घोषित     |     भगवान श्री मीनेश जन्मोत्सव मां कंकाली धाम में धूम धाम से मनाया गया     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की जिले में हुई  शुरुआत     |     सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी अधिकारो से वंचित     |     माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811