सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
सलामतपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज चौकी अंतर्गत ग्राम सेमरा में एक व्यक्ति ने कमर की चोट से परेशान होकर ट्रेक्टर की छत में गमछे बांधकर आत्महत्या कर ली। दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येन्द्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि सेमरा गांव में लालाराम लोधी पिता गणेशराम लोधी उम्र 75 वर्ष ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे के लगभग घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर की छत पर गमछा बांधकर आत्महत्या कर ली है। वहीं उन्होंने बताया कि सेमरा निवासी 75 वर्षीय बुज़ुर्ग व्यक्ति जो कई सालों से कमर की चोट से परेशान था। और लंबे समय से चोट का इलाज करा रहा था। मगर फायदा नहीं होने के चलते बहुत परेशान होकर ट्रैक्टर की छत से गमछा बांधकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान बुज़ुर्ग के घर पर कोई भी परिजन नहीं था। पुलिस ने शव को उतारकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।