Let’s travel together.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार

0 174

सभी वर्गों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद, शीर-खुर्मा और मिठाइयों की रही धूम

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फ़ितर का पर्व हर्षोल्लास, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया। एक माह के पवित्र रमज़ान के रोज़े पूरे होने के बाद मनाए जाने वाले इस खास त्योहार पर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह देखने को मिला।
शनिवार सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज़ अदा की और देश में अमन, शांति तथा भाईचारे की दुआएं मांगीं। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
ईद-उल-फ़ितर इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो रोज़ों की इबादत के बाद खुशी और शुक्राने के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर लोगों ने नए और साफ-सुथरे कपड़े पहने, इत्र लगाया और जरूरतमंदों को सदक़ा-ए-फ़ितर देकर इंसानियत का पैगाम दिया।
गैरतगंज नगर क़स्बा गढ़ी, देहगांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद की रौनक देखने को मिली। विभिन्न वर्गों के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के लोगों से मिलकर उन्हें बधाई दी और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

नमाज़ के आयोजन में गैरतगंज ईदगाह में मौलाना जमाल उद्दीन, जामा मस्जिद में मुफ्ती मशकूर नदवी, मंडी मस्जिद में हाफिज सद्दाम कुरैशी, गढ़ी ईदगाह में मौलाना अतीकुर्रहमान साहब मज़ाहिरी,
जामा मस्जिद में मौलवी मुश्ताक़ देहगांव ईदगाह में मौलवी क़मरुद्दीन और जामा मस्जिद में मौलवी अतीक़ ने नमाज़ अदा कराई और खुतबा दिया।
नमाज़ के बाद घर-घर शीर-खुर्मा, सेवइयां, दही बड़े और अन्य मिठाइयों का दौर चला। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर मुंह मीठा कराया और खुशियां साझा कीं।
त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अनुविभागीय अधिकारी अंकित जैन, तहसीलदार नरेश सिंह राजपूत, नायब तहसीलदार हर्ष गुप्ता, योगेश्वर भारतीय, टीआई डीपी लोहिया, चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह विश्वकर्मा देहगांव थाना प्रभारी सहित पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा।
ईद के इस पावन अवसर पर गैरतगंज, गढ़ी, देहगांव क्षेत्र में भाईचारे, प्रेम और सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811