Let’s travel together.

नगर परिषद में हारे हुये प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को डराने धमकाने को लेकर दिया ज्ञापन

0 171

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

पंचायत के चुनाव में विजयी पत्यासियो ने सिलवानी तहसीलदार राम जी लाल को ज्ञापन सौंपा । जिसमें कहा गया है कि  नगर परिषद निर्वाचन 2022-23 सिलवानी में दिनांक 06 जुलाई को पार्षद पद हेतु चुनाव संपन्न हुए। सभी 15 वार्डो के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन द्वारा संपन्न कराये गये। 17 जुलाई दिन- रविवार को नगर परिषद सिलवानी के सभी 15 वार्डो की मतगणना हुई। । चुनाव में हारे हुये कुछ प्रत्याशियों एवं कांग्रेस के ब्लांक अध्यक्ष द्वारा मतदाताओं को डराया धमकाया जा रहा है। मार्केट में सार्वजनिक स्थलों पर हारे हुये प्रत्याशियों एवं कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा दुष्प्रचार कर नगर का माहौल खराब किया जा रहा हैं जिसके कारण मतदाताओं में भी डर का माहौल है। मतदान करना सभी का स्वतंत्र अधिकार है। अब इस तरह का वातावरण निर्मित होगा तो समाज में मतदान का प्रतिशत घटेगा जो लोकतंत्र के लिए बहुत घातक होगा। किसी भी अभ्यर्थी को चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई परेशानी होती तो नियत समय पर  अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते थे लेकिन ऐसा नहीं किया गया। हारने के बाद प्रत्याशियों द्वारा प्रशासन की पूरी चुनावी प्रक्रिया पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुऐ कर्मचारियों को घेरा जा रहा है। उनके नाम को बदनाम किया जा रहा है झूठे आरोप लगाकर प्रिंट मीडिया व इलेक्टॉनिक मीडिया पर उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है उनकी झूठी शिकायतें की जा रही है। कर्मचारियों पर दबाब बनाया जा रहा है साथ ही मतदाताओं व कर्मचारियों को डराया धमकाया जा रहा है श्रीमान इन सभी गतिविधियों के माध्यम से नगर का सद्भाव विगड़ रहा है सरकारी कर्मचारियों से कहा जा रहा है कि तुम लोगों ने हमें वोट नहीं दी तुम लोगों को सिलवानी में नहीं रहने देगें। जिससे नगर का माहौल खराब हो रहा है।ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान प्रदीप कुशवाहा, मिलन जैन, माधो कुशवाहा, नीतेष, जीवन सिंह, आनंद सहारिया, राजेष कुशवाहा, देवी सिंह, विभोर नायक, मोहन साहू आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर एक सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत, गौशालाओं के बावजूद नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर गड्ढों का जाल, हादसों का बढ़ा खतरा     |     सूखा करार मे बाहरी महिलाओं से देह व्यापार से नाराज ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन     |     सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811