Let’s travel together.

पॉलिटिकल एजेंट की तरह काम करने पर कलेक्टर को फटकार

0 337

पन्ना सम्बददाता की रिपोर्ट

जबलपुर हाईकोर्ट ने कलेक्टर पन्ना संजय कुमार मिश्रा को लेकर तल्ख टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने कलेक्टर को पोलिटिकल एजेंट करार देते हुए जमकर फटकार तो लगाई ही है साथ ही उन्हें कलेक्टर के पद से हटाने की बात भी कही है। कोर्ट ने कलेक्टर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं।

हाल में पन्ना की गुन्नौर जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अफसरों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इसी मामले में बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई।

उलेखनीय है कि 27 जुलाई को हुए जनपद पंचायत गुन्नौर में उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता परमानंद शर्मा ने जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। बुधवार को मामले में सुनवाई हुई। पूर्व मंत्री अरुण यादव ने हाईकोर्ट की टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पंचायत चुनाव में धांधली करने वाले अफसरों पर हमला बोला है।

(कलेक्टर पन्ना संजय कुमार मिश्रा)

क्या है पूरा मामला

पन्ना की गुन्नौर जनपद पंचायत में उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस समर्थक परमानंद शर्मा को 13 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी समर्थक रामशिरोमणि मिश्रा को 12 वोट मिले थे। निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस नेता परमानंद शर्मा को जनपद उपाध्यक्ष कीजीत का सर्टिफिकेट दे दिया, लेकिन हारे उम्मीदवार बीजेपी नेता रामशिरोमणि मिश्रा ने एक वोट के बैलेट पेपर पर स्याही बीच में लगी होने के चलते कलेक्टर के पास अपील की ।

कलेक्टर ने वोट निरस्त कर दोनों प्रत्याशियों के बराबर 12-12 वोट कर अगले दिन पर्ची उठवाकर चुनाव कराया। इसमें रामशिरोमणि मिश्रा के नाम की पर्ची निकली और वे उपाध्यक्ष बन गए। कांग्रेस नेता ने इस पर आपत्ति जताते हुए हाइकोर्ट में याचिका दायर कर दी।

मामले में कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि मुझे हाईकोर्ट की टिप्पणी की जानकारी नहीं है। चुनाव नियम और पारदर्शिता के साथ कराए गए हैं।

कांग्रेस के नेता अरुण यादव ने किया ट्वीट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में आज 16 मई को जिला भाजपा प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग का केंद्रीय जनजातीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके करेंगे शुभारंभ     |     राजस्व अमले के सामने सीमांकन के दौरान पिता-पुत्र पर डंडों से हमला, पीड़ित परिवार पहुंचा एसपी ऑफिस     |     सीबीएसई 12वीं में असफल होने पर छात्र ने दी जान, 24 घंटे बाद दादी ने भी हार्ट अटैक से तोड़ा दम     |     डिजिटल अरेस्ट गैंग के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस, गेट न खुलने पर लगाई सीढ़ी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     चोरी की वारदात नाकाम करने वाले चार पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने दिए दो – दो हजार के इनाम     |     राहगीर से मारपीट व सिर पर बीयर फोड़ने के आरोप में दो पुलिसकर्मी समेत छह पर मामला दर्ज     |     खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन-परिवहन में 3 डम्पर-2 ट्रैक्टर जब्त     |     राष्ट्रीय कवि की पुण्यतिथि में मुक्ति धाम पर काव्यपाठ     |     चिकलोद सर्किल में लाखों का प्लांटेशन स्वाहा, ज़िम्मेदारों की चुप्पी पर गंभीर सवाल      |     मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811