Let’s travel together.

जिला अस्पताल की डॉ. सुनीता अतुलकर का युवकों ने पुतला जलाया,कार्यप्रणाली पर लगे गम्भीर आरोप

0 354

कलेक्टर अरविंद दुबे ने जांच के दिये आदेश,समिति 3 दिन में सौपेगी जांच रिपोर्ट

रायसेन। जिला अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ के रूप में बरसों से पदस्थ डॉ सुनीता अतुलकर की कार्यप्रणाली,अभद्र व्यवहार को लेकर लोगो ने जिला अस्पताल के सामने उनका पुतला जलाया।अतिरिक्त कलेक्टर और एस डीएम को ज्ञापन देकर निलंबित करने की मांग की है।

शिकायतकर्तावरुण खत्री निवासी वार्ड कमाक 15 अर्जुन नगर रायसेन ने दिये ज्ञापन/आवेदन में कहा है कि मेरी भावी प्रिगनेंट थी जिनकी 31 जुलाई दिन रविवार को तबीयत विगड गई जिनका इलाज पूर्व से ही डॉ. सुनीता अतुलकर से चल रहा था और उन्होने हमें सोनोग्राफी देखकर पहले से ही 8 अग्रस्त को डिलेवरी होगी यह बताया था परन्तु 31 जुलाई दिन रविवार को सुबह 5:00 बजे भावी की तबीयत अचानक विगड गई तो में उन्हे जिला चिकित्सालय रायसेन सुबह 5:30 बजे को लेकर आ गया था और उनको एडमिड किया इसके उपरांत मेडम से बात की उन्होंने कहा 9:00 बजे आप्रेशन होगा फिर थोडी देर बाद 6:36 बजे बोली कि कल 01 अग्रस्त को आप्रेशन होगा फिर अचानक डा. सुनीता अतुलकर बोलने लगी की नारमल डिलेवरी होगी फिर कहने लगी आप्रेशन होगा और समय बरवाद करते हुये। मरीज को सीरियस स्थिति में लाकर बोलने लगी की में भोपाल रिफर कर रही हूं आज रविवार है हमारा स्टाप छुटटी पर है हमारे एनएस. थीसिया के डॉ. औढ भी छुटटी पर हैमें स्वयं भी छुटटी पर रहती हूं और बत्तमीजी पर उतारू हो गई कहा कि हम कुछ बोल ना पायें और 11:30 बजे भोपाल रिफर का लिख दिया मेने तुरन्त एम्बूलेंस की व्यवस्था कर मेरी भावी को विदिशा ले गया वहा पहुचते ही मात्र 15 मिनिट में नारमल डिलेवरी हो गई । यदि में तुरन्त नही ले जाता तो मुझे लगता है डॉ. सुनीता अतुलकर की लापरवाही के कारण मां बच्चे दोनो की जान खतरे में होती और यह यही बोलती रहती आज रविवार है हमारा स्टाप छुटटी पर रहेता है हम कुछ नही कर सकते महोदय तत्तकाल प्रभाव से इन्हे सस्पेन्ड किया जायें तत्पश्चात जांच उपरांत इनकी सेवा समाप्त की जायें अन्यथा में भूख हडताल पर बैठूंगा और स्वयं के प्राण त्याग दूगा • इसकी जवाबदारी आपके शासन प्रशासन की होगी ।
ज्ञापन की प्रति मुख्य मंत्री सहित स्वास्थ्य मंत्री क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक को भी दी है।

इस पूरे मामले से 24 घंटे पहले एडीएम एवं एसडीएम को सुनीता अतुलकर की लापरवाही से अवगत कराया था। 24 घंटे तक कोई कार्यवाही ना होने के कारण आज रायसेन कलेक्टर श्री अरविंद दुबे को डॉ सुनीता अतुलकर की लापरवाही से अवगत कराया। कलेक्टर ने समिति बनाकर जांच करने के आदेश दिये है। 3 दिन में समिति रिपोर्ट सौपेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नहरों की साफ-सफाई का काम तेज, विदिशा जिले में पहले से शुरू हो चुकी है जलापूर्ति     |     आत्मकथा में अर्जुन सिंह के उल्लेख के लिए सोनिया जी का आभार,दाऊ साहब के विचार आज भी प्रासंगिक-अजय सिंह     |     धान की थ्रेसिंग के दौरान भूसे की दिशा को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत     |     छह महीने बाद भी बीकॉम फाइनल की मार्कशीट का इंतजार, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     बेगमगंज में श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न हुआ भगवान चित्रगुप्त पूजन     |     सांची में किन्नर के घर के बाहर से TVS राइडर बाइक चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात     |     रायसेन कृषि उपज मंडी में सनसनीखेज लूट, मुनीम को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा; ईंट से कुचला चेहरा     |     दिवाली’ को ‘ईद’ बताने के पीछे असल मंशा क्या है-अजय बोकिल      |     1995 से पूजा कर रहे चरण दास बाबा को मंदिर से हटाने की कोशिश, जान से मारने की धमकी का आरोप     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर जल्द शुरू होगा फोरलेन का काम, सफाई शुरू होते ही जगी उम्मीद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811