Let’s travel together.

रायसेन की रामलीला :: राजतिलक पर बैंडबाजों के साथ निकाली शोभायात्रा रामजी की निकली सवारी

0 167

जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसा कर किया स्वागत, आकर्षण का केंद्र रहा दुलदुल घोड़ी और नृत्यांगनाओं का नाच

 सी एल गौर रायसेन

रायसेन शहर में चल रही 24 दिनी श्री रामलीला महोत्सव के समापन पर भगवान श्री राम लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न को राजतिलक किया गया ।अयोध्या नगरी में खुशियां मनाई गई ।दीप जलाए और मिठाईयां बांटकर किया स्वागत। राज तिलक के पावन अवसर पर रविवार को दोपहर ढोलनगाड़ों बैंडबाजों के बीच शोभा यात्रा निकाली गई ।राज सिंहासन पर भगवान श्री रामचंद्र सीता माता लखनलाल भरत और शत्रुघ्न हनुमान जी, राजगुरु वशिष्ठ महर्षि विश्वामित्र विराजमान थे ।आगे आगे दुलदुल घोड़ी और नृत्यांगनाओं का जोरदार नाच आकर्षण का केंद्र । यह शोभायात्रा नगर के मुख्य मुख्य मार्गों से होती हुई आशा मेडिकल स्टोर रामलीला मेला समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी और संजीव शर्मा के निवास पर पहुंची ।

यहां पर स्वल्पाहार के साथ समापन किया गया ।शोभायात्रा का जगह-जगह आरती उतारकर और फूल वर्षा कर स्वागत किया गया ।नागरिकों व्यापारियों में स्वागत के लिए होड़ मची रही ।शोभायात्रा में समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी ,पुष्पाल सिंह राठौर राजू राठौर मुन्ना लाल दाऊ विश्वकर्मा,बद्री प्रसाद पाराशर, जगदीश मांझी ,राहुल परमार शिवराज सिंह कुशवाह ,हल्ला महाराज अनिल चौरसिया मनोज यादव पंडित संतोष शुक्ला, मनोज शर्मा ,प्रदीप शर्मा,संजीव शर्मा अभिषेक शुक्ला विशेष रूप से शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811