Let’s travel together.

अंकुर अभियान में शिवपुरी नंबर वन, सीएम ने दी शुभकामनाएं

0 179

शिवपुरी जिले में सर्वाधिक 59 हजार 442 पंजीयन होने पर सीएम ने जताई खुशी

– शिवपुरी कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मेहनत रंग लाई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जन-भागीदारी से पौध-रोपण के लिए आरंभ “अंकुर अभियान” धरती को बचाने का अभियान है। इसमें ग्वालियर और चंबल संभाग के 8 जिलों की प्रत्येक पंचायत और नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में 75-75 पौधे लगाने का कार्य किया जा रहा है। ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, मुरैना, भिण्ड और श्योपुर जिलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अंकुर अभियान में 7 हजार 738 स्थान पर एक साथ बड़े पैमाने पर पौध-रोपण किया जा रहा है। जन-भागीदारी के साथ आरंभ प्रकृति-संरक्षण का यह कार्य अनुकरणीय है। प्रदेश के अन्य संभाग और जिले भी प्रकृति-संरक्षण के इस कार्य का अनुसरण करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्वालियर और चंबल संभाग के 8 जिलों में पौध-रोपण कार्यक्रमों को निवास कार्यालय से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह तथा प्रमुख सचिव पर्यावरण एवं महानिदेशक एप्को श्री अनिरूद्ध मुखर्जी उपस्थित थे। पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 28 जुलाई से आरंभ पौध-रोपण महाअभियान में शिवपुरी जिले में सर्वाधिक 59 हजार 442 पंजीयन होने पर शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान सभी 8 जिलों में हुए कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में लोग पौध-रोपण कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के संकट समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के ग्लासगो सम्मेलन में पंचामृत की सौगात दी थी। पंचामृत में भारत द्वारा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति में वृक्षा-रोपण की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन ही नहीं देते, अपितु एक पेड़ अनेक जीव-जंतुओं के लिए जीवन का स्त्रोत है। प्रदेश में हरियाली अमावस्या 28 जुलाई से 15 अगस्त तक पौध-रोपण महाअभियान चलाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न समुदायों, छात्रों, स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, रहवासी-कल्याण समितियों और धर्मगुरूओं को जोड़ कर जन-सामान्य को पौध-रोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |     प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811