बाबूलाल पटेल बनें जनपद उपाध्यक्ष
रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के तहत बुधवार को जनपद पंचायत के सभाकक्ष में तहसीलदार एवं निर्वाचन अधिकारी रामजीलाल वर्मा की उपस्थिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न कराए गए। अध्यक्ष पद के मतदान में भाजपा के ठाकुर तरूवर सिंह राजपूत को 11 मत मिले और कांग्रेस की रश्मि भरत पटेल को 9 मत प्राप्त हुये।

बुधवार को जनपद पंचायत के सभाकक्ष में जनपद पंचायत अध्यक्ष पद की प्रक्रिया 11 बजे से प्रारंभ हुई जिसमें अध्यक्ष पद हेतु तीन जनपद सदस्यों ठाकुर तरूवरसिंह राजपूत, रश्मि भरत पटेल, मोहनमुरारी रघुवंशी ने अपने नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किये। नाम निर्देशन पत्रों की जांच के बाद तीनों आवेदन स्वीकृत किये गये। नाम निर्देशन पत्र की नाम वापिसी के निर्धारित समय में एक जनपद सदस्य मोहनमुरारी रघुवंशी ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापिस ले लिया। जिससे दो जनपद सदस्यों भाजपा ठाकुर तरूवरसिंह राजपूत, कांग्रेस की रश्मि भरत पटेल के बीच मतदान हुआ। मतदान के समाप्ति के बाद मतगणना में ठाकुर तरूवर सिंह राजपूत को 11 मत मिले वहीं कांग्रेस की रश्मि भरत पटेल को 9 मत प्राप्त हुये । इस तरह ठाकुर तरूवर सिंह राजपूत को जनपद अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित घोषित किया गया। इसी तरह जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हेतु मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। बाबूलाल पटेल को 12 वोट, महेश आदिवासी को 7 वोट, श्रीमती निर्मला मदनगोपाल वर्मा को मात्र एक वोट मिला। नव निर्वाचित जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बाबूलाल पटेल इसके पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि थे। ठाकुर तरूवर सिंह राजपूत को जनपद अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित होने की खबर बाहर आते ही समर्थकों ने जयकारे और ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया।

निर्वाचित जनपद सदस्यों में आरती राघवेन्द्र रघुवंशी, निर्मला मदनगोपाल वर्मा, अजुद्दीबाई पुरूषोत्तम, रश्मि भरत पटेल, उमा धीरजसिंह पटेल, रामचंद्र सिलावट, बाबूलाल धाकड़, सुनील रघुवंशी, विमलाबाई रामनारायण इमने, कृष्णा रवि मांडरे, सरोज लक्ष्मीनारायण रघुवंशी, फूलबाई जगन गौड़, विनोदकुमार षाह, मोहनमुरारी रघुवंशी, राजीवकुमार रघुवंशी, मेहरबानसिंह मरकाम, महेष आदिवासी, बंशीलाल, गंगाबाई धर्मदास इमने, तरूवरसिंह राजपूत ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया।