Let’s travel together.

महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नूरी खान का जल सत्याग्रह,तबियत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया एडमिट

0 657

 

 

क्षिप्रा नदी को प्रदूषण मुक्त करने की मांग को लेकर कर रही थी जलसत्याग्रह

उज्जैन से हेमेन्द्रनाथ तिवारी

क्षिप्रा नदी को प्रदूषण मुक्त करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नूरी खान ने जल सत्याग्रह प्रारंभ किया। ठंडे पानी में काफी देर रहने से उनका स्वास्थ्य बिगड़ा तो कार्यकर्ता उन्हें अस्पताल ले गए जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। रामघाट पर क्षिप्रा नदी में उतरकर जल सत्याग्रह करने से पहले सुश्री खान ने आरोप लगाया कि वर्षो से सरकार ने क्षिप्रा को साफ करने और प्रवाहमान रखने के लिए लगभग 600 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। इसके बाद भी नदी में गंदा पानी मिल रहा है।
सरकार संतों-महंतों की मांग, भावना और श्रद्धालुओं की आस्था पर ध्यान नहीं देकर गंदे पानी को नदी में मिलने से रोकने की मात्र नौटंकी कर रही हैं गंदा पानी रामघाट तक पहुंच रहा है। ऐसे में श्रद्धालु नदी में स्नान नहीं कर पा रहे हैं। नदी के नाम पर अब तक करोड़ों खर्च किए गए लेकिन 16 गंदे नालों का पानी अद्यतन नदी में मिलने से रोका नहीं गया है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |     दीवानगंज में आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कार्यक्रम का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811