Let’s travel together.

मंत्री करण सिंह वर्मा ने प्रभार वाले नहीं, गृह जिले में किया शस्त्र पूजन

0 306

अनुराग शर्मा सीहोर

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयदशमीं के अवसर पर सभी मंत्रियों को अपने-अपने प्रभार वाले जिले में शामिल होकर शस्त्र पूजन के लिए कहा था। इसी तारतम्य में प्रदेश के सभी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिले पहुंचे। हालांकि प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा अपने प्रभार वाले जिले मुरैना-सिवनी में ना जाते हुए अपने गृह जिले सीहोर में आयोजित शस्त्र पूजन समारोह में शामिल हुए। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, विधायक सुदेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित कलेक्टर प्रवीण कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने शस्त्र पूजन किया।


मंत्रियों के प्रभार वाले जिले
सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर, जगदीश देवड़ा जबलपुर-देवास, राजेन्द्र शुक्ल सागर-शहडोल, विजय शाह रतलाम-झाबुआ, कैलाश विजयवर्गीय सतना-धार, प्रहलाद पटेल भिंड-रीवा, राकेश सिंह छिंदवाड़ा-नर्मदापुरम, करण सिंह वर्मा मुरैना-सिवनी, उदयप्रताप सिंह बालाघाट-कटनी, संपतिया उइके सिंगरौली-आलीराजपुर, तुलसी सिलावट ग्वालियर-बुरहानपुर, एदल सिंह कंषाना दतिया-छतरपुर, निर्मला भूरिया मंदसौर-नीमच, गोविंद सिंह राजपूत नरसिंहपुर-गुना, विश्वास सारंग खरगोन-हरदा, नारायण सिंह कुशवाह शाजापुर-निवाड़ी, प्रधुम्न सिंह तोमर शिवपुरी-पांढुर्णा, चैतन्य काश्यप भोपाल-राजगढ़, इंदर सिंह परमार पन्ना-बड़वानी, राकेश शुक्ला श्योपुर-अशोकनगर, रामनिवास रावत मंडला-दमोह, कृष्णा गौर सीहोर-टीकमगढ़, धर्मेन्द्र लोधी खंडवा, दिलीप जायसवाल सीधी, गौतम टेटवाल उज्जैन, लखन पटेल विदिशा-मऊगंज, नरेन्द्र शिवाजी पटेल बैतूल, प्रतिमा बागरी डिंडौरी, राधा सिंह मैहर, नागर सिंह चौहान आगर-उमरिया, दिलीप अहिरवार अनूपपुर और नारायण सिंह पंवार रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |     स्तूप पहाड़ी पर दिखाई दिया तेंदुआ मचा हडकंप     |     सुल्तानगंज में 15 लाख का शौचालय बना सफेद हाथी, ग्रामीणों ने खोला ताला     |     लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाश के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही     |     तिरंगा सिर्फ तीन रंगों का कपड़ा नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का स्वाभिमान और अमर शहीदों का बलिदान है-विधायक अनुज शर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811