मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 दीवानगंज के पास स्थित देहरी गांव पर मोटरसाइकिल सवार बिजली के खंभे से टकराकर घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात्रि को बाइक सवार विदिशा से भोपाल जा रहा था। जैसे ही दीवानगंज के पास स्थित देहरी गांव पर पहुंचा तो मोटरसाइकिल अनियंत्रित होते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई जिससे बाइक सवार रोड के किनारे गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
देहरी गांव वाले और राहगीरों द्वारा घायल को उठाकर रोड से साइट में किया इसके बाद एंबुलेंस को फोन लगाया। कुछ ही देर में एंबुलेंस पहुंच गई। घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस भोपाल अस्पताल ले गई। जहां पर घायल का इलाज जारी है।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है रोज 40 किलोमीटर मार्ग पर दुर्घटना हो रही है। 4 महीने के अंदर 40 से ज्यादा दुर्घटनाएं हो चुकी है। जिसमें अभी तक 8 व्यक्तियों की मौत हो गई। वही 70 लोग से ज्यादा घायल हो गए। भोपाल विदिशा हाईवे 18 को ग्रामीण खूनी सड़क कहने लगे हैं क्योंकि सड़क पर आए दिन दुर्घटना हो रही है जिनमें कई लोग घायल हो रहे हैं तो कई लोगों की मौत हो रही है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।