Let’s travel together.

20 फीसदी तक महंगी होगी जमीन

129

भोपाल । एक बार फिर जमीन महंगी हो रही है. राजधानी में पंजीयन अफसरों ने बढ़ी दरों पर रजिस्ट्रियों को आधार बनाकर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए ऑर्गेनाइज्ड प्रॉपर्टी फार्मूले को अपनाया है। जहां शॉपिंग मॉल, स्ट्रीट शॉपिंग, क्लब, मैरिज गार्डन, हॉस्पिटेलिटी, कॉलोनी और ऑफिस स्पेस काफी हैं, वहां के रेट बढ़ाए जाएंगे। जमीनों के रेट में 2020 को छोड़कर लगातार वृद्धि की जा रही है।वर्तमान कलेक्टर गाइडलाइन से जहां पांच रजिस्ट्री अधिक दरों पर हुईं हैं उन स्थानों पर 5 से 10 फीसदी, जहां पांच से अधिक रजिस्ट्री कलेक्टर गाइडलाइन से अधिक हुईं हैं, वहां 15 और कुछ स्थानों पर 20 फीसदी रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। सबसे ज्यादा वृद्धि भोपाल टू में प्रस्तावित है। हालांकि, चुनावी साल होने की वजह से लोगों को राहत मिलने की भी उम्मीद है।

ऑर्गेनाइज्ड प्रॉपर्टी फॉर्मूला
जहां पांच रजिस्ट्री कलेक्टर गाइडलाइन से अधिक दर पर वहां 5 से 10 फीसदी वृद्धि जहां पांच से ज्यादा रजिस्ट्री हुईं वहां 15 और 20 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। नर्मदापुरम रोड की कॉलोनी, कोलार रोड की कुछ कॉलोनी, बावडिय़ाकलां, नया क्षेत्र सलैया शामिल है। इसी तरह, मिसरोद से आगे मंडीदीप और जाटखेड़ी, एम्स की तरफ मुख्य सड़क और उसके आगे अमरावतखुर्द तक की जमीनों के रेट पर असर पड़ेगा। राजधानी में कुल 3897 लोकेशन दर्ज की गयी हैं।

सोच समझकर कर करें प्रस्ताव
जिला स्तरीय मूल्य वृद्धि विरोध समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने जिला मूल्यांकन समिति के पदाधिकारियों से अपील की है कि अधिकारियों से रेट बढ़ाने का आधार पता करने के बाद तर्क करें। आम आदमी दावे-आपत्तियों को भी देखें। तब जाकर रेट बढ़ाएं। जबकि, वरिष्ठ जिला पंजीयक मुकेश श्रीवास्तव का कहना है कि जब तक बैठक नहीं होती, इस मामले में कुछ भी पहीं बता सकते।

विकास बना फॉर्मूला
भोपाल टू में नर्मदापुरम रोड, बाविडिय़ाकला, सलैया, कोलार रोड, चूना भट्टी में 40 प्रतिशत स्वतंत्र आवास, 40 प्रतिशत अपार्टमेंट्स, 20 प्रतिशत रेसीडेंशियल और कर्मशियल प्लॉट्स हैं। अवधपुरी, अयोध्या बायपास से लेकर नीलबड़, रातीबड़ और फंदा हैं। लांबाखेड़ा भी नया क्षेत्र है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811