Let’s travel together.

मंदिर और स्कूल के सामने मौत बनकर झूल रही बिजली लाइन! 8 दिन पहले टूटकर मंदिर पर गिरा खंभा

0 75

शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार बेखबर

सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन

रायसेन जिले की तहसील सुल्तानगंज के ग्राम पंचायत जमुनिया पिपलिया में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ सकती है। यहां अटल ज्योति विद्युत लाइन मंदिरों के बीच से और स्कूल के ठीक सामने से निकली हुई है। हालात इतने चिंताजनक हैं कि करीब 8 दिन पहले बिजली का एक खंभा टूटकर सीधे मंदिर पर जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

सबसे गंभीर बात यह है कि इसी रास्ते से रोजाना छोटे-छोटे बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। खंभा गिरने की घटना में बच्चे बाल -बाल बच गए, लेकिन हादसे के 8 दिन बीत जाने के बाद भी जिम्मेदारों की नींद नहीं टूटी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को बार-बार फोन लगाकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन समाधान करने के बजाय कथित तौर पर यह जवाब दिया जा रहा है कि शिकायत करने से क्या होगा?

अब सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या मंदिर और विद्यालय के सामने से गुजर रही विद्युत लाइन की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसी की नहीं है? आखिर स्कूली बच्चों की जान और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा से इस तरह खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है?

आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन?

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर टूटे खंभे और विद्युत लाइन को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से पहले इस खतरे को टाला जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर आस्था, शिक्षा और स्थापत्य कला का अनूठा संगम है ज्ञानोदय तीर्थधाम     |     सर्दी की दस्तक के साथ दाल मिल चौराहे के तालाब में दिखा सफेद पक्षियों का झुंड, प्रवासी पक्षियों की बढ़ने लगी चहलकदमी     |     छह साल से दोनों किडनियां खराब, हर सप्ताह दो बार डायलिसिस के सहारे जिंदगी की जंग लड़ रहा 31 वर्षीय गजेंद्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर रफ्तार का कहर,कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन की मौत     |     वन्यजीव शिकार मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, टपरे में छिपाकर रखी थी 12 बोर की अवैध बंदूक     |     ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन के उदघाटन हेतु राज्यपाल मंगुभाई पटेल को किया आमंत्रित     |     खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, SP आदित्य मिश्रा ने गठित की SIT     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन      |     पत्नी ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा तो पति पहुंचा थाने, बोला- पूजा नहीं की तो दूंगा तलाक     |     मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811