ग्रामीणों में खुशी की लहर
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम जमुनिया से लेकर कायमपुर गांव तक ढाई से तीन किलोमीटर का मार्ग कई सालों से उखड़ा पड़ा था। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन रोड पर आखिरकार डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। ठेकेदार द्वारा मशीनें और मजदूर लगाकर तेज गति से रोड पर एक तरफ से डामर बिछाने का काम किया जा रहा है। हालांकि आरसीसी रोड में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। प्रहलाद राजपूत,मोहन ठाकुर,राजेंद्र ठाकुर नीतू शर्मा ,मुकेश ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर आदि
ग्रामीणों का कहना है कि जमुनिया से लेकर कयामपुर तक लगभग ढाई से तीन किलोमीटर सड़क खराब होने के कारण आवागमन में लगातार परेशानी होती थी बरसात के दिनों में कीचड़ और गड्ढों से गुजरना मुश्किल हो जाता था। कई बार शिकायतों के बाद अब जाकर निर्माण कार्य शुरू हुआ है। यह रोड प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत 10 साल पहले बना था।
27 जुलाई को सांची मंडल अध्यक्ष एवं जिला मंत्री संतोष शर्मा, राजेंद्र ठाकुर और ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शिवराज सिंह चौहान को रोड बनवाने एवं नहर लाने का आवेदन दिया गया था। आवेदन देने के 3 महीने बाद ही रोड का कार्य प्रारंभ हो गया है। जिस पर संतोष शर्मा एवं गांव वालों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद का आभार व्यक्त किया है।

जबकि भोपाल विदिशा हाईवे 18 फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर जमुनिया तक 306.24 लाख से रोड कार्य पहले से ही चल रहा है। रोड पर लगातार काम चलने से आसपास के गांव के ग्रामीण काफी खुश नजर आ रहे हैं। फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर 150 मीटर के लगभग ठेकेदार द्वारा आरसीसी रोड डाला गया है इसके बाद जमुनिया गांव तक ठेकेदार द्वारा डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। ताकि आसपास के गांव को शीघ्र से शीघ्र रोड की सुविधा मिल सके।सबसे ज्यादा सुविधा पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मिलेगी जो रोज सुबह माध्यमिक शाला जमुनिया और हाई सेकेंडरी स्कूल दीवानगंज जाते हैं।
पहले से ही फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज से लेकर जमुनिया तक के रोड में 2 महीने से लगातार काम चल रहा है अब ग्रामीणों को भोपाल विदिशा हाईवे 18 से लेकर कयामपुर गांव तक नए रोड की सुविधा मिलने लगेगी।स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि काम गुणवत्ता के साथ और समय पर पूरा होगा, जिससे क्षेत्र में परिवहन और दैनिक गतिविधियों में सुविधा बढ़ेगी।
इनका कहना है
रोड को खराब हुए 2 साल से ज्यादा समय हो गया था। गड्ढों के कारण ग्रामीण परेशान होते थे। प्रधानमंत्री योजना की अंतर्गत बने हुए रोड पर अब डामर होने का कार्य प्रारंभ हो गया है सभी ग्रामीणों को सुविधा मिलने लगेगी।
राजेंद्र ठाकुर स्थानीय निवासी कयामपुर
प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत बने हुए रोड को 10 साल से ज्यादा समय हो गया था रोड में जगह-जगह गिट्टियां उखड़ गई थी और कई जगह गड्ढे भी हो गए थे। ठेकेदार द्वारा कम लगाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
संतोष शर्मा सांची मंडल अध्यक्ष एवं जिला मंत्री