Let’s travel together.

बगैर सूचना के आकस्मिक निरीक्षण करने पहुची जनपद सीईओ को गायब मिले प्राथमिक शाला मोहनपुरा के 2 शिक्षक

0 180

 

10 दिन से स्व सहायता समूह ने नही दिया बच्चो को भोजन। किए नोटिस जारी।

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी। प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था केा बेहतर बनानें का प्रयास कर रही है । स्कूलो में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है लेकिन जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी को लेकर गंभीर नही है। जिसका खुलासा जनपद सीईओं रश्मि चौहान के ग्रामीण अंचलों के भ्रमण के समय सामने आया जव वह एक शासकीय शिक्षण संस्थान का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंची।

जानकारी के अनुसार जनपद सीईओ रश्मि चौहान ने ग्रामीण अंचलों के भ्रमण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला मोहनपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक महेश रघुवंशी व शशि रघुवंशी मौजूद नही थे। जिस पर सीईओ ने नाराजगी जाहिर कर बीआरसी को उक्त दोनो शिक्षकों का एक दिवस का वेतन काटने बाबद पत्र लिखा है।

भोजन वितरण ना करने पर स्व सहायता समूह को दिया नोटिसः- शाला निरीक्षण के दौरान स्कूल में अध्ययन रत बच्चो ने बताया कि उन्हे 10 दिन से मध्यांह भोजन नही मिला है। बच्चे को मध्यांह भोजन ना मिलने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीईओं के द्वारा शाला में मध्यांह भोजन वितरण करने वाले स्व सहायता समूह को नोटिस जारी का स्पष्टीकरण मांगा है। सीईओ रश्मि चौहान ने बताया कि 10 दिन से स्व सहायता समूह के द्वारा मध्यांह भोजन का वितरण नही किया गया है। नोटिस जारी किया जाकर जबाव मांगा गया है। संतोषजनक स्पष्टीकाण ना आने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एसडीएम ने निःशुल्क रजिस्ट्री कैंप का किया औचक निरीक्षण     |     छत्तीसगढ़ को कौन जानता है,6 नंबर की सैंडल गाल में दूंगी- मधुबाला गिरी के बयान से बवाल     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने सिविल अस्पताल सिलवानी को विधायक निधि से एंबुलेंस और ईसीजी मशीन देने की घोषणा की     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने लगाई जनता दरबार अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश     |     सरकारी अस्पतालों की अब हर दिन होगी जांच, एसडीएम ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी     |     परीक्षा के दिन शासकीय कॉलेज में भोज आयोजन को लेकर उठे सवाल, प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान     |     रीवा मेडिकल कॉलेज के विकास कार्यों के लिए रूपये 414.17 करोड़ पुनरीक्षित स्वीकृति     |     आंवला नवमी पर आस्था का उमड़ा सैलाब, महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना     |     स्व. जगदीश श्रीवास्तव की स्मृति में कवि गोष्ठी, रचनाकारों ने सुनाई रचनाएं     |     झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन भक्तिमय, मुनि श्री सुयश सागर जी के सानिध्य में अर्पित किए 16 अर्घ और श्रीफल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811