Let’s travel together.

स्टोर कीपर ने कार्यालय में की महिला से मारपीट,नौकरी दिलाने के नाम पर किया था शोषण

0 1,382

–रिपोर्ट के बाद भी कार्यवाही नहीं होने से परेशान थी महिला

रायसेन। नगर परिषद सिलवानी में पदस्थ भंडार शाखा प्रभारी चन्द्रभान कलोसिया ने एक महिला को कार्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर कई बार यौन शोषण किया एवं उसके पति से राषि भी प्राप्त कर ली लेकिन नौकरी नहीे दिलाई गई। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में पूर्व में की गई। मंगलवार को महिला नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर सफाई दरोगा चन्द्रभान कलोसिया जो कि वर्तमान में नगर परिषद में भंडार षाखा प्रभारी है से नौकरी की बात करने गई तो चन्द्रभान कलोसिया ने कार्यालय में उक्त महिला के बाल खींचकर पैर हाथों से जमकर पिटाई कर दी। जिसका किसी ने वीडियों बना लिया।


इसके पूर्व भी 15 जून 2022 को चन्द्रभान कलोसिया और उसकी पत्नि कमलेश कलोसिया ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी जिस पर पुलिस थाना सिलवानी में अपराध क्रमांक 212 भादवि की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था।


पीडित महिला जो कि एम.काॅम, एवं पीजीडीसीए डिग्री प्राप्त है और कार्यालय के लिपिकीय कार्य करने के लिये आवेदन किया था। और कार्य के लिए चन्द्रभान कलोसिया को साठ हजार रूपये की राषि भी दे चुकी थी। राषि लेने के कई माह बाद भी नौकरी नहीं लगने से परेषान महिला ने मंगलवार को अपने पति के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुँची थी।
मंगलवार की घटना पर पुलिस थाना सिलवानी में अपराध क्रमांक 212 भादवि की धारा 294, 323, 354, 506 के तहत चंद्रभान क्लोसिया के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया है। बुधवार को पीड़ित महिला के बयान न्यायालय गैरतगंज में दर्ज किए गये है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए के अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811