Let’s travel together.

उत्तराखंड त्रासदी में नरवर के दो युवकों की गई थी जान, न शव मिला, न राहत राशि, डेथ सर्टिफिकेट को परिवारजन परेशान

0 589

– सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर मृतकों के परिवारजन

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट

शिवपुरी जिले के दो युवक पिछले वर्ष 21 फरवरी 2021 को उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान इस आपदा में मारे गए थे लेकिन इन मारे गए दोनों युवकों के परिवारजनों को अभी तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है। क्योंकि इन दोनों ही युवकों की डेड बॉडी नहीं मिल पाई थी। मृत्यु प्रमाण पत्र ना होने से परिवारजनों को अभी तक कोई राहत राशि नहीं मिली है।परिवारजन कभी उत्तराखंड के सरकारी कार्यालय तो कभी मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला मुख्यालय के सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर है। परिवारजनों का कहना है कि अभी तक दोनों युवकों के मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बने हैं और उत्तराखंड की सरकार के प्रशासनिक अधिकारी कहते हैं कि शिवपुरी से उन्हें कोई कागज नहीं भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर शिवपुरी जिला मुख्यालय के कलेक्टर कार्यालय की ओर से जानकारी बताई जाती है कि शिवपुरी से सारी प्रक्रिया पूरी कर दस्तावेज उत्तराखंड भेजे जा चुके हैं लेकिन फिर भी मृतक युवकों का अभी तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है।
उत्तराखंड के चमोली में आई प्राकृतिक आपदा में नरवर के राकेश नरवरिया और भानु सिकरवार की मौत हो गई थी। जिनके बाद उत्तराखंड सरकार इनके शव तलाशने में नाकाम रही। जिसके बाद से आज दिनांक तक राकेश के मृत्यु सर्टिफिकेट के लिए उसकी पत्नी दर- दर भटक रही है।
कलेक्टर कार्यालय पहुँची राकेश की पत्नी ने बताया कि उसके पति का आज दिनांक तक मृत्यु सर्टिफिकेट तक नहीं बनाया गया जिसके कारण उसे मिलने वाली राहत राशि भी नहीं मिल सकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा संवाद का हुआ आयोजन , युवाओं से कहा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लें भाग       |     पीएम कॉलेज में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण       |     भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, सात मोर्चों के जिला प्रभारी नियुक्त     |     मानने, जानने, एवं करने में छिपा है जीवन का रहस्य- ब्रह्मचारी जी महाराज     |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को इंदौर में सम्मान समारोह एवं विशाल परिचय सम्मलेन     |     शिक्षा मंत्री ने किया ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ     |     आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811