Let’s travel together.

हर आदमी से जुड़कर ही बूथ मजबूत होगा:प्रीतम सिंह

0 654

दमोह से धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह। भाजपा की बूथ विस्तारक योजना की पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अभिलाष पाण्डेय ने बताया कि बूथ विस्तारक योजना के लिए जिले में जन प्रतिनिधि से लेकर जमीनी स्तर के कर्मठ कार्यकर्ता 20 जनवरी से 10 दिन तक प्रतिदिन 10 घण्टे बूथ पर जाकर भाजपा के वोट बैंक को बढ़ाने के लिए 100 घण्टे श्रम दान करके बूथ को मजबूत करने कार्य करेंगे, कुशा भाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में जिले में सांसद, विधायक, पूर्व विधायक सहित वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मोर्चा, सोशल मीडिया, आईटी, नगर मण्डल के पदाधिकारी 20 से 30 जनवरी तक शक्ति केंद्रों, नगर केंद्रों तक पहुंचेंगे। शक्ति केंद्र के अंतर्गत 5 से 8 बूथ है और प्रत्येक शक्ति केंद्र पर 2 विस्तारक जायेंगे, हर विस्तारक के साथ एक आई टी की जानकारी रखने वाला विस्तारक भी होगा जो जिले के 1191 बूथों पर 10 दिन के अंदर प्रतिदिन 10 घण्टे का योगदान इस अभियान में देगा।
अभियान के बारे में पार्टी के जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह का कहना था कि जिन मतदाताओं तक पार्टी नहीं पहुंच पाई है उन सब को बूथ विस्तारक योजना के माध्यम से जोड़कर इस अभियान को सफल बनाया जाना है, यह एक ऐतिहासिक अभियान है जिसको हम सबको मिलकर हर वर्ग के व्यक्तियों को जोड़कर जिले में पार्टी का वोट बैंक 51 प्रतिशत से अधिक करना है। जिले की चार विधानसभा में1191बूथों और 147 ग्राम शक्ति केंद्र तथा 30 नगर केंद्र पर हमारे विस्तारक जिनमें सांसद, विधायक, पूर्व विधायक,सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिले के पदाधिकारी भी बूथ विस्तारक के रूप में 10 दिनों के लिए घर से निकलेंगे, संगठन के शिल्पी कहे जाने वाले कुशा भाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी समारोह के दौरान पार्टी बूथ स्तर पर मजबूती के लिए बूथ विस्तारक योजना को गंभीरता से लें रही है। जिला महामंत्री एवं बूथ विस्तारक योजना के प्रभारी गोपाल पटेल ने बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने हेतु मण्डल स्तर से लेकर हर एक बूथ तक भाजपा में कार्यकर्ता तन मन से संगठन को मजबूत करने तैयार है इस अवसर पर जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, जिला मीडिया सह प्रभारी महेन्द्र जैन, शिव शंकर कुशवाहा की उपस्थिति रही।

न्यूज स्रोत:डॉ अनिल जैन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811