Let’s travel together.

आईटीबीपी जवानों को दिया गया मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण

0 93

-मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा चलाए जा रहे केंद्र पर जाकर देखा मधुमक्खी पालन

– आईटीबीपी जवान मधुमक्खी पालन की गतिविधियों से जुड़ेंगे

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान अपने केंद्र पर मधुमक्खी पालन गतिविधि से जुड़ेंगे। इसके लिए दिल्ली से प्राप्त निर्देशों के आधार पर शिवपुरी स्थित केंद्र के आईटीबीपी जवान मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण ले रहे हैं। आईटीबीपी जवानों को यह प्रशिक्षण जिला प्रशासन व मप्र ग्रामीण आजीविका समूह के माध्यम से दिया जा रहा है।
मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक अरविंद भार्गव ने बताया कि जिले के कोलारस के मोहराई गांव में मप्र ग्रामीण आजीविका समूह की मां शेरावाली महिला समूह द्वारा चलाए जा रहे मधुमक्खी पालन केंद्र का दौरा किया और यहां पर आईटीबीपी जवानों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर आईटीबीपी कमाडेंट भूपेंद्र सिंह, जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी, जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी, मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक डॉ अरविंद भार्गव सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। आईटीबीपी के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से प्राप्त निर्देशों के क्रम में शिवपुरी आईटीबीपी के जवानों को मधुमक्खी पालन गतिविधियों से जोड़ने की पहल हो रही है। उन्होंने बताया कि कोलारस के ग्राम मोहराई में आईटीबीपी जवानों द्वारा मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण लिया गया। यह प्रशिक्षण पूर्ण होते ही हमारे केंद्र पर आगे की गतिविधियां शुरू की जाएंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811