Let’s travel together.

धरमपुरा वार्ड पार्षद ने भरवाएं गड्ढे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने जताया आभार

0 104

मनु मिश्रा और सिविल सोसाइटी ने उठाया था सड़क के गड्ढों का मुद्दा

रिपोर्ट धीरज जॉनसन दमोह

शहर के निकट कंकाली माई चौराहे से धरमपुरा वार्ड और सागर – कटनी बाईपास को जोड़ने वाले सड़क मार्ग पर गड्ढों के कारण आवागमन में असुविधा होने पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा और सिविल सोसाइटी ने एक दिन पूर्व ध्यान आकर्षित किया था। जिसके बाद शुक्रवार को धरमपुरा वार्ड पार्षद और सांसद प्रतिनिधि यशपाल ठाकुर ने जेसीबी मशीन के माध्यम से इसे समतल करवाया।

विदित है कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा और सिविल सोसाइटी ने चिंता ज़ाहिर करते हुए बताया था कि अगर स्थानीय जिम्मेदार इसे ठीक नहीं करेंगे तो वे स्वयं श्रमदान और मशीन के माध्यम से इसे सुधारेंगे, जनहित का मामला सामने आने के बाद यशपाल ठाकुर ने जेसीबी मशीन से इसे ठीक करवाया और बताया कि मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई थी, अधिकांश लोग यहां से गुजरते हैं जिसे देखकर लगा कि काम जरूरी है,संबंधित अधिकारियों से बात की और जेसीबी से समतल किया है,चूंकि इसमें और भी काम है पानी निकल जाने के बाद पाइप और मुरम बिछाने का काम किया जाएगा जिससे आवागमन में कोई समस्या न आए।

पार्षद के इस सामाजिक हित के कार्य पर प्रसन्नता ज़ाहिर करते हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि हम उनको धन्यवाद देते है कि जनहित के कार्य के लिए पहल की। हमने उन्हें फोन करके धन्यवाद दिया है बताया गया कि पानी खाली होने के बाद पाइप भी डालेंगे। हम सिविल सोसाइटी से धर्मेंद्र राय, अजीत उज्जैनकर, शेलेंद्र सिंह का भी धन्यवाद देते है और अपेक्षा है कि ऐसे बिंदु जो सामाजिक कार्यों से जुड़े हों, अगर वे जानकारी में आएं तो उसे सामने लाएं और टीम भावना से काम करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए सी अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811