मासूम से कुकर्म के आरोपी सलमान का सर्व धर्म समाज ने पुतला जलाया,रैली निकाल आक्रोश यात्रा निकाली,धरना दिया
रायसेन। जिला मुख्यालय पर सकल हिंदू समाज ने जन आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। एवं छह साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सलमान का पुतला जलाकर इस जघन्य अपराध पर उसे फांसी देने की मांग की।रेली में विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल समेत कई हिन्दू संगठनों के लोग शामिल हुए।

संगठनों ने एस डी एम मनीष शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सोपा।ज्ञापन में पीड़ित मासूम को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और उसे पर्याप्त मुआवजा देने,आरोपी का मुकदमा फास्ट्रैक कोर्ट में कलाकर जल्दी से जल्दी फांसी की सजा देने की मांग की गई।

स्थानीय गर्ल्स स्कूल ग्राउंड से सकल हिंदू समाज के लोग एकत्र हुए और धरना दिया।एक रैली निकालकर सागर तिराहे पहुंचे। और आरोपी सलमान का पुतला जलाया। रेली में शामिल लोग आरोपी को तत्काल फांसी की सजा को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।

इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। रेली के दौरान सड़क के दोनों और जाम भी लगा जिसे पुलिस ने खुलवाया।