Let’s travel together.

प्रयागराज में SDM ज्योति मौर्य के देवर पर जानलेवा हमला, घर के ही मेंबर पर लगा आरोप

0 88

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एसडीएम ज्योति मौर्य के देवर पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. जिस कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. ज्योति मौर्य के देवर ने हमला करवाने का आरोप अपनी ही पत्नी पर लगाया है. जिसके बाद, पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, विनोद कुमार मौर्य प्रयागराज के गंगानगर में रहते हैं. बुधवार को कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया. जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. विनोद की तहरीर पर उनकी पत्नी सुभ्रा और उनके कई सार्थियों के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआइआर दर्ज की गई है. बता दें, शुभ्रा पेशे से टीचर हैं.

इस घटना के बाद से एक फिर एसडीएम ज्योति मार्य चर्चा में आ गई हैं. क्योंकि हमले की आरोपित सुभ्रा ज्योति मौर्या की देवरानी हैं. और जिन पर हमला हुआ वो ज्योति मौर्य के देवर हैं. बता दें, एसडीएम ज्योति मौर्य ने अपने देवर विनोद, पति सहित कई लोगों पर दहेज उत्पीडऩ का केस दर्ज कराया था.

जीएसटी विभाग में तैनात हैं ज्योति के देवर

जानकारी के मुताबिक, विनोद कुमार मौर्य जीएसटी विभाग में कर्मचारी हैं. उनका आरोप है कि दो दिन पहले पत्नी सुभ्रा अपने कई साथियों के साथ प्लाट पर आई और सभी ने मिलकर हमला कर दिया. पुलिस का कहना है कि पत्नी- पत्नी के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. मामले में एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

क्या है ज्योति मौर्य मामला?

उधर दूसरी तरफ, एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके सफाई कर्मी पति आलोक कुमार मौर्य के बीच विवाद तलाक की अर्जी पर प्रयागराज की फैमिली कोर्ट में लगातार सुनवाई हो रही है. लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं आया है. आपको बता दें कि ये मामला उस वक्त सुर्खियों में आया था जब ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी पर धोखा देने और उन्हें जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया था. उन्होंने दावा किया था कि शादी के बाद आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी को पढ़ाया लिखाया और जब वो अफसर बन गई तो उसने उन्हें छोड़ दिया. आलोक मौर्य के आरोपों के बाद ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था. जिसके बाद ज्योति मौर्य ने अपने पति और ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया और तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811