Let’s travel together.

बरसात के पानी की निकासी नहीं होने के कारण श्री ज्ञानोदय तीर्थ धाम दिगंबर जैन मंदिर दीवानगंज परिसर में भरा पानी

0 200

_संस्कृत से ग्रेजुएशन कर रहे देशभर के 53 बच्चे परेशान

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
रायसेन जिले के दीवानगंज भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 स्थित श्री ज्ञानोदय तीर्थ धाम दिगंबर जैन मंदिर परिसर में बरसात का पानी भरा रहा है। संस्था प्रबंधक पंडित रतन चंद शास्त्री ने बताया कि बारिश का पानी निकलने के लिए कोई जगह नहीं बची है। पहले यह पानी नाले के माध्यम से निकलता था। वहां से अड़ोस पड़ोस की कॉलोनी वालों ने उस जगह पर बंद कर दिया गया है। पूरा पानी मंदिर परिसर में और मंदिर परिसर में स्थित ज्ञानोदय दिगंबर जैन सिद्धान्त महाविद्यालय मैं भरा रहा है। यहां पर विद्यालय में देश भर से 53 बच्चे संस्कृत से ग्रेजुएट कर रहे हैं। ऐसे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संस्थान में पानी भर आने से मच्छर मक्खी का प्रकोप भी बढ़ा है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत सचित से भी मामले में बात की है अभी तक उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की है। पूरे मंदिर परिसर एवं विद्यालय परिसर में पानी बैठा रहा है। जिसे दीवारों में सीलन आ रही है। शासन प्रशासन को शीघ्र इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811