Let’s travel together.

अस्पताल स्टाफ से अभद्रता करने पर डॉक्टर्स व कर्मचारियों ने की रिपोर्ट

0 195

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन
बेगमगंज सिविल अस्पताल में रात्रि करीब 20.30 बजे डॉक्टर व नर्स एवं स्टाफ से अभद्रता कर गाली गलौज करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई को लेकर संपूर्ण अस्पताल कर्मचारियों ने हड़ताल की दी चेतावनी। डॉक्टर सहित स्टाफ का कहना था कि हम लोग सुरक्षित नहीं हैं ऐसे में काम कैसे संभव है।
आपको बता दें हैं कि विगत रात्रि लगभग 2.30 से 3 बजे के बीच विजय पिता दिनेश – काजल नामक मरीज को लेकर अस्पताल आए डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया। लेकिन उक्त लोगों द्वारा दादागिरी करते हुए डॉ. एवं स्टाफ नर्स के साथ अभद्र व्यवहार व गाली- गलोच की गई एवं स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त व्यक्ति आधे घंटे बाद विजय पुनः वापस आया और मोबाइल छोड़कर जाने पर कर्मचारियों पर अनर्गल आरोप लगाते हुए पुनः गालीगलौज की।

जिसकी सूचना अस्पताल स्टाफ द्वारा पुलिस को दी। जहां पुलिस के आने के बावजूद भी वह नशे की हालत में उत्पात मचाता रहा। जिसको लेकर अस्पताल स्टाफ द्वारा रात में ही पुलिस को लिखित रिपोर्ट की गई। लेकिन आरोपी के नहीं पकड़े जाने को लेकर डॉक्टर सहित संपूर्ण स्टाफ सुबह 11 बजे थाना परिसर पहुंचा और आरोपी के ऊपर कार्रवाई नहीं की गई तो अस्पताल को बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान कुछ डॉक्टर अस्पताल में रूक कर मरीजों का उपचार करते रहे।

बाकी शेष डॉक्टर और कर्मचारी जुलूस की शक्ल में थाने की ओर कूच कर गए इसी बीच पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
ज्ञात हो कई बार अस्पताल में मरीज के परिजनों द्वारा उत्पात मचाया जाता है लेकिन सही तरीके से कार्रवाई संबंधितों के खिलाफ नहीं होने के कारण यह घटनाएं धीरे-धीरे बढ़ने लगी है और अस्पताल प्रबंधन अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगा है।

बाइट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811