सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन
जिले के सुल्तानगंज में इस बार कान्हा के जन्मोत्सव की गूंज बेहद खास होने वाली है। बस स्टैंड परिसर में यादव समाज सुल्तानगंज द्वारा लगातार दूसरे वर्ष भव्य ‘श्री कृष्ण जन्मोत्सव’ का विशाल आयोजन किया जा रहा है।
आस्था और उत्साह के इस बड़े मंच पर कई दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा लगेगा। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए आकर्षक झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मटकी फोड़ प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर हैं। पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल छाया है और भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। प्रशासन और आयोजक समिति व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।