Let’s travel together.

सांची ब्लॉक के आदिवासी टोला आमखेड़ा में यशोदा केंद्र का शुभारंभ

0 71

अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय बोले- बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पोषण और प्रारंभिक शिक्षा बेहद जरूरी

सांची रायसेन । सांची ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढकना चपाना के आदिवासी टोला आमखेड़ा में बच्चों के सुनहरे भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘यशोदा केंद्र’ का शुभारंभ किया गया। यह केंद्र जीव दया फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किए जा रहे है ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय ने केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पोषण और शिक्षा दोनों ही अनिवार्य हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यदि बच्चों को शुरुआती अवस्था में ही पर्याप्त पोषण आहार और 5 वर्ष तक की आयु की अनिवार्य शिक्षा मिल जाए, तो उनका भविष्य पूरी तरह सुरक्षित और उज्ज्वल हो जाता है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. एच.बी. सेन ने जानकारी दी कि कृषक सहयोग संस्थान द्वारा संचालित इस यशोदा केंद्र का मुख्य उद्देश्य 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, पोषण एवं पूर्व-प्राथमिक शिक्षा से जोड़ना है। इस केंद्र के माध्यम से बच्चों के समग्र विकास के साथ-साथ अभिभावकों में पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी कार्य किया जाएगा।

यशोदा केंद्र में बच्चों को नियमित रूप से दूध, ब्रेड और बिस्किट दिए जाएंगे। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों द्वारा बच्चों को दो जोड़ी स्कूल ड्रेस, जूते और स्कूल बैग बांटे गए। साथ ही, प्रारंभिक शिक्षा के लिए आवश्यक पुस्तकें, स्लेट और पेंसिल जैसी शिक्षण सामग्रियां भी प्रदान की गईं। अपर कलेक्टर और अन्य अतिथियों ने अपने हाथों से बच्चों को यह सामग्री वितरित की, जिससे बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

कार्यक्रम में सरपंच कोमल चंद मालवीय, डॉ. टी.आर. राजपूत, यशोदा केंद्र संचालिका अंकिता लोधी, KSS जिला समन्वयक अनिल भवरे, एडमिन मोनिका ठाकरे, राजकुमार साहू, शिवनारायण सराठे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की मनमानी निगल गई मासूम की जान     |     बारिश में गिरे कबेलू, गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता     |     नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |     रहवासी कॉलोनियों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां बनी परेशानी का कारण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811