Let’s travel together.

योगी के मंत्री का गजब ज्ञान, CM को बता दिया PM, कहा- सिर्फ योग दिवस पर करें योगा

0 62

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में ‘विश्व योग दिवस’ में शामिल होने पहुंचे सूबे के मंत्री मनोहर लाल पंत का अधकचरा ज्ञान लोगों के हंसी का पात्र बन गया. योगी के मंत्री जी को यह नहीं पता कि CM क्या होता है और PM क्या होता है, तभी तो उन्होंने योग दिवस में CM योगी आदित्यनाथ को PM बता डाला और उन्हीं के निर्देश में योगी दिवस मनाने की बात कह डाली. मंत्री जी यहीं नहीं रुके, उन्होंने ‘विश्व योग दिवस’ को ही आम लोगों के स्वस्थ रहने का राज बता डाला, न कि रोजाना योग करने को.

‘विश्व योग दिवस’ पूरे देश और प्रदेश में आज मनाया जा रहा है. हमीरपुर जिले में भी पुलिस लाइन में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सूबे के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंत उर्फ मन्नू कोरी भी शामिल होने पहुंचे. सैकड़ों लोगों के साथ योग करने के बाद जब उनसे पूछा गया कि योग दिवस का कार्यक्रम आज आयोजित हुआ तो उन्होंने जो जबाब दिया, उससे वो हंसी का पात्र बन गए. मंत्री जी ने कहा कि, “यशस्वी प्रधानमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीएम, रक्षा मंत्री राजनाथ और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के द्वारा योग दिवस मनाया जाता है, जो हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है.”

मंत्री जी पहले भी कई बार कर चुके हैं इसी तरह का बयान

राज्यमंत्री मनोहर लाल पंत उर्फ मन्नू कोरी पहले भी कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं. अक्सर वो उस तरह के बयान देते हैं, जिससे उनके सामान्य ज्ञान का प्रदर्शन होने के बाद वो लोगों की हंसी का पात्र बन जाते हैं. मंत्री जी हमीरपुर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं और आज योग दिवस में शामिल होने के बाद उन्होंने CM योगी आदित्यनाथ को PM बनाकर सबको हैरान कर दिया. साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि ‘विश्व योग दिवस’ पीएम, सीएम, रक्षा मंत्री और केंद्रीय मंत्री जेपीनड्डा के द्वारा मनाया जाता है.

रोज करें योग और रहें निरोग

हर साल 21 जून को मनाया जाने वाला ‘विश्व योग दिवस’ आम लोगों को जागरूप कर उन्होंने रोज योग करके स्वस्थ रहने की प्रेरित करने के लिए आयोजित किया जाता है. ऐसे में योगी के मंत्री महज योग दिवस को ही स्वस्थ रहने का तरीका मानते हैं, न कि रोज योग करने को. ऐसे में मंत्री का सामान्य ज्ञान अत्यंत उच्च कोटि का है, जो आम लोगों की समझ से भी परे है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811