देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन
सांची, से चार किमी दूर स्थित ग्राम सूखा करार मे बाहरी महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराना आम बात हो चुकी हैं इस कुरीति के विरुद्ध ग्राम वासियों ने आज थाना प्रभारी को आवेदन सौंप कर कार्यवाही की मांग की है
जानकारी के अनुसार नगर से चार किमी दूर स्थित सूखा करार गांव वेश्यावृत्ति के लिए प्रसिद्ध हुआ करता था इस कुरीति से छुटकारा दिलाने तत्कालीन कलेक्टर डीएस राय ने इस गांव मे इस कुरीति से छुटकारा दिलाने बीडा उठाया था तथा यहां के बच्चों को शिक्षा से जोडने एवं महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने शासन की योजना के लाभ उपलब्ध कराये गए थे इस प्रयास से इस गांव के लोगों के हालात बदलना शुरू हुए थे तथा अनेक बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के साथ सरकारी नौकरी पाने में भी सफल रहे तथा इस गांव की युवतियों ने शिक्षा के साथ ही खेलकूद मे भाग लिया तथा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति अर्जित कर ली इतना ही नहीं इस गांव के लोगों की राजनीति में भी पकड़ मजबूत होती चली गई इस गांव की कृष्णा बाई सरपंच पद पर रही तथा पूर्व में जनपद पंचायत सदस्य के रूप में कल्लीबाई ने भी राजनीति में रहते हुए अपना किरदार निभाया इसके बाद वर्तमान में सपना लावरिया जिला पंचायत सदस्य के रूप में अपना किरदार निभा रही हैं ।इतने बदलाव के बाद एक फिर इस गांव की छवि पुराने ढर्रे पर लौटती दिखाई देने लगी है तथा छवि पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता दिखाई देने लगा है ।इस गांव में बढते देह व्यापार से ग्रामीणों मे नाराजगी बढ रही हैं गांव के ही कुछ लोग बाहर से महिलाओं को लाकर देहव्यापार मे झोंक रहे है इससे गांव की छवि तो बिगड़ ही रही हैं बल्कि शांति भंग होने की आशंका भी बढ गई है इस कुरीति मे लिप्त लोगों के नाम दर्शाते हुए आवेदन थाना प्रभारी को सौंपा गया है हालांकि इसके पूर्व भी आवेदन दिये गए थे उन आवेदन पर अभी पुलिस जांच कर ही रही थी कि पुनः आवेदन दे दिया गया है इस आवेदन मैं कहा गया है कि गांव के लोग मेहनत मजदूरी कर तथा खेती बाडी कर अपना रोजगार चला रहे है परंतु पिछले चार पांच माह से गांव के ही कुछ लोगों द्वारा गुना सीपरी जिले की महिलाओं युवतियों को गांव में लाकर देह व्यापार जैसे घिनौने कृत्य शुरू हो चुके है अब इस गांव में खुले आम देह व्यापार का धंधा जोरशोर से चल रहा है तथा असामाजिक गतिविधि भी बढ गई हैं तथा इस कृत्य के रोकने के प्रयास पर विवाद बढने लगे हैं असामाजिक तत्वों के बढते प्रभाव के कारण बच्चों का स्कूल पहुचना मुश्किल हो चुका है इसके पूर्व इस गांव के ही सरपंच अरविंद लावरिया को भी इस कृत्य से अवगत करा दिया गया था परंतु सरपंच द्वारा भी कोई ध्यान नहीं दिया गया यहां तक कि इस कार्य में लिप्त लोगों का कहना रहता है कि हम तो युवतियों को किराए पर लेकर आते है यहां तक कि इस कृत्य को रोकने वाले लोगों को जान से मारने की धमकियां भी मिलने लगी है यदि इस कुरीति पर लगाम नहीं कसी गई तो बडी अनहोनी की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षर युक्त आवेदन थाना प्रभारी को सौंपा गया है ।इस मामले में इनका कहना है।।
ग्राम सूखा करार मे बाहरी महिलाओं को लाकर देह व्यापार जैसे कृत्य होने के मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है इसके पूर्व भी ग्रामीणों द्वारा आवेदन दिये गए थे हम पूर्व के आवेदन पर भी जांच करवा रहे है तथा पुनः आवेदन प्राप्त हुआ है हम जांच करवा कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ।हालांकि गांव में लगातार पुलिस पहुंच रही हैं तथा जांच कर रही है ।इस कृत्य मे जो भी शामिल पाया जायेगा उसे बख्शा नहीं जायेगा ।रामविलोचन शर्मा थाना प्रभारी सांची