एक साल से वेतन नहीं मिलने पर रोते हुए कलेक्टर के पास पहुंची सुल्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र की सफाई कर्मचारी
रायसेन। जिले के सुल्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सफाई कर्मचारी महारानी बाई विगत एक वर्ष से वेतन नहीं मिलने की समस्या लेकर जिला कलेक्टर के पास पहुंचीं।

महिला ने आवेदन देकर बताया कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें परिवार का भरण-पोषण करने में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अपने बकाया वेतन की मांग करते हुए महिला ने अधिकारियों से जल्द भुगतान कराने की गुहार लगाई। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग महिला की समस्या पर कब तक कार्रवाई कर उसका बकाया वेतन दिलाता है।