Let’s travel together.

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या::पूर्वजों के आशीर्वाद से ही आती है घर में सुख-समृद्धि

0 128

हिन्दू धर्म में पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ पक्ष का बहुत ही बड़ा महत्व है. इस बार 10 सितंबर, शनिवार को पितृ पक्ष शुरू हुए थे. इन दिनों में लोग अपने पितरों का तर्पण, पिंड दान और श्राद्ध करते हैं ताकि उन्हें शांति मिले. पितृ पक्ष 16 दिनों तक चलते हैं. भाद्रपद मास की पूर्णिमा से पितृ पक्ष आरंभ होते हैं. श्रद्धा से किया जाने वाला कार्य ही श्राद्ध कहलाता है. इसका समापन आश्विन मास की अमावस्या के दिन होता है. तो आइए जानते हैं कि सर्व पितृ अमावस्या क्या है.

सर्व पितृ अमावस्या को पितृ विसर्जनी अमावस्या भी कहा जाता है. ये पितृ पक्ष का सबसे आखिरी दिन होता है. शास्त्रों के अनुसार, पितृ पक्ष पर पूर्वजों को याद करके पिंड दान या चीजों का दान करना चाहिए. लेकिन अगर किसी कारण से पितृ पक्ष में पिंड दान न हो पाए तो सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों के नाम का दान और ब्राह्मणों को भोजन कराने से भी पूर्वज प्रसन्न हो जाते हैं. और उनका आशीर्वाद भी मिलता है. पूर्वजों के आशीर्वाद से ही घर में सुख-समृद्धि आती है. सर्व पितृ अमावस्या 25 सितंबर, रविवार को पड़ रही है. इसी दिन स्नान दान, श्राद्ध तर्पण की अमावस्या और पितृ विसर्जन और महालय का आगमन होता है. 

सर्व पितृ अमावस्या या विसर्जन के दिन सबसे पहले स्नान करके सफेद वस्त्र पहनकर पितरों के नाम तर्पण करना चाहिए. इस दिन दक्षिण की तरफ मुंह करके बैठे और तांबे के लौटे में गंगा जल भरें. उसमें काले तिल, कच्चा दूध और कुस डालकर तर्पण करें. तर्पण करते समय इस मंत्र का जाप जरूर करें- ऊं पितृ गणाय: विधमहे जगधारणीय धी महे तनो पितरों प्रचो दयात. इसके बाद पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें. इस दिन ब्राह्मण भोजन जरूर कराएं. भोजन में खीर जरूर बनाएं या पितरों को जो भी भोजन पंसंद हो तो वो बनाए. ब्राह्मण के लिए बनाए हुए भोजन में से पांच हिस्से देवताओं, गाय, कुत्ता, चीटी और कौवे के लिए निकालें. इसके बाद ब्राह्मणों को वस्त्र दान करें और आशीर्वाद लें. इस दिन दीप दान करने की भी परंपरा है क्योंकि दीप दान से आर्थिक लाभ होता है और घर में सुख शांति बनी रहती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811