Let’s travel together.

पतिराम प्रजापति बनाए गए रायसेन हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष

0 185

श्री उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्षों की मौजूदगी में सर्वसम्मति के साथ अध्यक्ष पद का किया चयन

रायसेन। श्री हिंदू उत्सव समिति के सभी पूर्व अध्यक्षों की मौजूदगी में दशहरा मैदान स्थित लव कुश भवन में शनिवार को समिति के नए अध्यक्ष पद का चयन सर्वसम्मति के साथ किया गया । समिति के अध्यक्षों द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार पति राम प्रजापति को हिंदू उत्सव समिति का अध्यक्ष घोषित किया गया है। इस अवसर पर सभी उम्मीदवारों का स्वागत किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से श्री हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, राजकुमार यादव, जमुना प्रसाद सेन, राजेंद्र सिंह राठौर,अनिल चौरसिया, मनोज अग्रवाल, लीला प्रसाद सोनी, बबलू ठाकुर, शिवराज सिंह कुशवाह, कैलाश पहलवान, गिरधारी लाल रैकवार, अशोक सोनी मौजूद रहे।

रहें। समिति के सभी पूर्व अध्यक्षों द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार सभी के सामने नवनियुक्त अध्यक्ष पति राम प्रजापति के नाम की घोषणा की गई। इसके पश्चात नवनियुक्त अध्यक्ष सहित सभी उम्मीदवारों का पुष्प हार के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर बृजेश चतुर्वेदी, संतोष सिंह बघेल, अरविंद शर्मा, हल्ला महाराज, राधेश्याम सराठे सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

अध्यक्ष घोषित होने के बाद पति राम प्रजापति ने गंज बाजार पहुंचकर श्री हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की एवं आशीर्वाद लेने के पश्चातशहर में भ्रमण करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ सभी व्यापारियों एवं आम जनों से मिल कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प्रजापति का नगर में जगह-जगह पुष्प हार पहनाकर लोगों ने स्वागत किया। इसी दौरान वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष शंकर लाल चक्रवर्ती ने नवनियुक्त अध्यक्ष पति राम प्रजापति का साल श्रीफल के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल ढमाकों के साथ जुलूस निकालकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जुलूस निकाला। श्री हिंदू उत्सव समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष पति राम प्रजापति का कहना है कि जिस प्रकार से मुझे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है मेरी ओर से समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चला जाएगा और समिति के सभी पूर्व अध्यक्षों एवं गणमान्य नागरिकों से मिलकर समाज में होने वाले कार्यक्रमों को संचालित किया जाएगा,एवं विचार विमर्श के बाद शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने हिंदू उत्सव समिति के सभी पूर्व अध्यक्षों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811