सपत्नीक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मैहर। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंगलवार सुबह मैहर पहुँचकर माँ शारदा मंदिर में सपत्नीक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। माँ शारदा मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का स्वागत किया गया। दर्शन के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे शारदीय नवरात्रि मेला की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की सराहना की।
