शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा
खंडेरा वाली माता रानी का सच्चा दरबार यहां भक्तों की हर मनोकामना होती है पूरी- शर्मा
सी एल गौर रायसेन
नवरात्रि के तीसरे दिवस देवनगर से विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में माताएं, बहने, बच्चे उत्साह के साथ जय माता दी के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा अपने कार्यकर्ताओं की टीम के साथ चुनरी शोभा यात्रा में शामिल हुए एवं पुष्प वर्षा कर चुनरी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इससे पूर्व खंडेरा वाली मातारानी के दरबार में पहुंच कर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने माता रानी की पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ लिए।

इस अवसर पर खंडेरा माता मंदिर ट्रस्ट समिति के पदाधिकारीयों से भी भेंट की। इस मौके पर उन्होंने श्रद्धालुओं से बात करते हुए कहा कि खंडेरा वाली मातारानी का दरबार सच्चा दरबार है जिसकी ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है, यहां नवरात्र के अलावा 12 महीने श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और खुश होकर अपने घर लौटते हैं, उन्होंने रायसेन जिला वाशियो सहित प्रदेश और देशवासियों के लिए माता खंडेरा वाली से प्रार्थना करते हुए सुख समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित दिनेश दुबे एवं सहयोगी पंडित अरविंद दुबे,मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल, उपाध्यक्ष खिलान सिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, तरण सिंह बघेल, सुनील साहू मीडिया प्रभारी सी एल गौर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।