Let’s travel together.

कुछ घंटे की बारिश में डूबी नमो नगर कॉलोनी, जनता परेशान

0 8

  – नालों पर अतिक्रमण से नहीं हो रही पानी की निकासी  

– निवासियों ने कलेक्टर से अवैध कब्जा हटाने की मांग की

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शहर के नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नमो नगर में मंगलवार देर शाम हुई 1 से 2 घंटे की बारिश में ही चारों तरफ पानी भर गया। जल भराव के कारण कॉलोनी के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि देर शाम हुई तेज बारिश के बाद कॉलोनी के अधिकांश मकानों के आसपास पानी भर गया। कई जगहों पर घुटनों तक पानी आ गया। जरा सी बारिश में ही पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाता है।

नमो नगर के निवासियों का कहना है कि यहां पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। कॉलोनी के आसपास बनी नालियों पर अतिक्रमण हो चुका है। अवैध कॉलोनाइजरों ने नालों पर प्लाट काट दिए हैं। पहले बारिश का पानी नालों के माध्यम से बाहर निकल जाता था, लेकिन अब निकासी का रास्ता बंद होने से पानी कॉलोनी में ही भर जाता है।

लोगों ने बताया कि हर बारिश में यही स्थिति बनती है। घरों में पानी घुसने से सामान खराब हो रहा है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बच्चे और बुजुर्ग भी परेशान हैं।

निवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि नालों पर किए गए अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए। साथ ही पानी निकासी के लिए स्थायी माध्यम बनाया जाए ताकि जल भराव की समस्या से राहत मिल सके।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो अगली बारिश में स्थिति और खराब हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |     24 घंटे की बारिश ने बढ़ाई गरीबों की मुसीबत, कच्चे मकानों की दीवारें गिरना शुरू     |     दो किलोमीटर सड़क के लिए वर्षों से तरस रहा खेड़ा गांव, बारिश में बह गई पुलिया की मिट्टी     |     एक करोड़ दस लाख का पीएम श्री स्कूल बारिश में बना तालाब, 2 से 3 फीट पानी में डूबी पूरी बिल्डिंग     |     सुनहरा गांव में महिला पर पांच महिलाओ ने लाठी डंडो से किया हमला     |     स्टॉप डैम के तेज बहाव में बहे किसान का शव मिला     |     हरियाली अमावस्या पर महिलाओं ने की प्रकृति पूजा, पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     स्कूलों में ई-अटेंडेंस में 9:45 बजे की बाध्यता खत्म, 10:45 बजे तक दर्ज कर सकेंगे उपस्थिति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811