Let’s travel together.

बरसात हुई तो बहने लगे झरने,गुलगांव रोड पर बहने वाले झरने पर उमडऩे लगी भीड 

0 7

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

नगर से एक किमी दूर स्थित गुलगांव रोड पर तेज बारिश ने पहाड़ी पर झरने का बहना शुरू कर दिया है इस दूधिया झरने का आनंद उठाने भीड उमडऩे लगी ।

जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश से नगर से एक किमी दूर स्थित गुलगांव रोड पर हरीभरी पहाड़ी के बीच दुधिया झरने ने अपनी छटा बिखेरना शुरू कर दी ।इस झरने का लोग तेज बारिश का लंबे अरसे से इंतजार कर रहे थे आखिर कार बारिश हुई एवं हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरी भरी पहाड़ी से दुधिया झरने ने अपनी छटा बिखेरना शुरू कर दी झरने के बहते ही वहां लोगों की भीड़ उमडने लगी तथा पुरुष महिलाएं बच्चों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया लोगों ने झरने का आनंद उठाना शुरू कर दिया बडी संख्या में महिलाओं पुरुषों बच्चों को झरने मैं नहाने का आनंद आने लगा इतना ही नहीं झरने के बहते ही लोग पार्टियां भी मनाने में जुट गए यह झरना अपनी हरियाली के बीच छटा बिखेरता दिखाई देता है झरने पर उमडऩे वाले लोग अपने छोटे बडे वाहनों से पहुंच रहे है जिससे रोड पर वाहनों की कतार बढने लगी है यह झरने के दोनों ओर हरी भरी पहाडी रोड किनारे झरने की छटा लुहावनी बन जाती है यही कारण है झरने पर आसपास क्षेत्र के लोग तो पहुचते ही है बल्कि विदिशा सहित दूर दराज से भी लोग झरने का आनंद उठाने पहुंच रहे है कभी कभी तो इतनी भीड उमडती है कि पुलिस को पहुंच कर व्यवस्था जुटाने की मशक्कत करनी पड़ती हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |     24 घंटे की बारिश ने बढ़ाई गरीबों की मुसीबत, कच्चे मकानों की दीवारें गिरना शुरू     |     दो किलोमीटर सड़क के लिए वर्षों से तरस रहा खेड़ा गांव, बारिश में बह गई पुलिया की मिट्टी     |     एक करोड़ दस लाख का पीएम श्री स्कूल बारिश में बना तालाब, 2 से 3 फीट पानी में डूबी पूरी बिल्डिंग     |     सुनहरा गांव में महिला पर पांच महिलाओ ने लाठी डंडो से किया हमला     |     स्टॉप डैम के तेज बहाव में बहे किसान का शव मिला     |     हरियाली अमावस्या पर महिलाओं ने की प्रकृति पूजा, पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     स्कूलों में ई-अटेंडेंस में 9:45 बजे की बाध्यता खत्म, 10:45 बजे तक दर्ज कर सकेंगे उपस्थिति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811