Let’s travel together.

गैरतगंज एवं देवनगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

0 82

– विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी रहे मुख्य रूप से मौजूद, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

 – हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ के संदेश से गूंजा नगर, देशभक्ति के नारों से माहौल हुआ राष्ट्रमय

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

78 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत बुधवार को गैरतगंज एवं देवनगर में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

गैरतगंज में बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा

गैरतगंज ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दोपहर करीब 3 बजे टेकापार कॉलोनी स्थित अंबेडकर पार्क से हुआ। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों, युवाओं, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लिया।

 

हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष लगाए। देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा और गैरतगंज का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।

यात्रा मुख्य भोपाल-सागर मार्ग से होते हुए बस स्टैंड एवं नंदनी नगर क्षेत्र पहुंची। इस दौरान ‘एक तिरंगा–एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ तथा ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ का संदेश दिया गया। नंदनी नगर में भारत माता की आरती, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ।

विधायक डॉ. चौधरी बोले तिरंगा भारत की शान और एकता का प्रतीक

इस अवसर पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की आजादी और तिरंगे की गरिमा के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान को याद करते हुए नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई ने भी कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता का संदेश देना है। हम सभी भारतवासी एक हैं और राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि है।

देवनगर में सांदीपनि विद्यालय से निकली तिरंगा यात्रा

देवनगर देवनगर में भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे के साथ यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सांदीपनि विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

यात्रा में क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीर सिंह पटेल, सरपंच श्रीमती रचना राजेंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम हर्षिल चौधरी, तहसीलदार श्रीमती अमृता सुमन, विद्यालय की प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

विद्यार्थियों में दिखा देशभक्ति का जोश

तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। देशभक्ति के नारों और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया।

विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों को तिरंगे के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, गौरव, एकता, त्याग और बलिदान का प्रतीक है।

दोनों स्थानों पर गूंजा एक ही संदेश हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा

गैरतगंज और देवनगर में आयोजित तिरंगा यात्राओं के माध्यम से नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और गौरव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811