Let’s travel together.

सराफा व्यापारी पर बदमाशो ने राठ से हमला किया 15 लाख के कीमती जेवरात लूटे

0 387

10 किलो चांदी ढाई सौ ग्राम सोने से भरा बैग लेकर चंपत हुए बदमाश

मप्र के रीवा जिले के लौर थाना अंतर्गत सराफा व्यापारी के ऊपर प्राणघातक हमला कर 15 लाख कीमती ज्वेलरी से भरा बैग लूटने का मामला प्रकाश में आया है. देवतालाब ओवर ब्रिज के नीचे हुए यह वारदात हुई है। दरअसल देवतालाब बाजार से दुकान बंद कर लौट रहे व्यापारी को ओवर ब्रिज के नीचे चार बदमाशों ने पहले तो घेरकर रॉड से हमला कर दिया। हमला होने के बाद व्यापारी सड़क में गिर गया। व्यापारी सिर में हेलमेट लगाए हुए था, सिर में रॉड के प्रहार से हेलमेट के भी टुकड़े हो गए। ब्यापारी को बेहोश देख बदमाशों ने व्यापारी के पास से सोने चांदी के जेवरात और से भरे बैग को लेकर मौके से चंपत हो गए।


मामला रीवा जिले के लौर थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां पर घर जा रहे सर्राफा व्यापारी के साथ पहले तो जमकर मारपीट की गई इसके बाद सोने चांदी से भरे जेवरात को बदमाश लेकर चंपत हो गए. व्यापारी का बेटा राजेंद्र सोनी ने बताया कि लूटे गए बैग में 10 किलो चांदी और ढाई सौ ग्राम सोना सहित कुछ नगदी रूपए भी थे जिसे बदमाश छीन कर भाग गए हैं.जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिले के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं इस पूरे मामले को लेकर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से कुमार वर्मा ने बताया कि जानकारी लगते ही मौके पुलिस पहुंच गई थी। व्यापारी का इलाज कराया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रो. वैद्यनाथ लाभ को श्रृद्धासुमन अर्पित     |     खरोरा में चाकुमारकर ,हत्या तीन गिरफ्तार     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811