Let’s travel together.

पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल

0 82

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

एचपी विभाग की लापरवाही से बारिश के मौसम में भी पानी के लिए लोगों में मारपीट! रायसेन जिले के बेगमगंज क्षेत्र में पेयजल संकट ने अब विवाद का रूप लेना शुरू कर दिया है। सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर वीरपुर और तुलसीपार गांव में विवाद हुआ। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

पहली घटना वीरपुर गांव की है। यहां 35 वर्षीय पुष्पा बाई प्रजापति सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने पहुंची थीं। आरोप है कि रमाकांत चौबे ने उसे पानी भरने से रोका तो विवाद बढ़ गया। और रमाकांत ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए लाठी से महिला के साथ मारपीट कर दी।

दूसरी घटना तुलसीपार गांव में हुई। मिहीलाल बंसल अपनी बेटियों अंजली और पूनम के साथ सरकारी हैंडपंप पर पानी भर रहे थे। इसी दौरान ग्याप्रसाद कुशवाहा अपनी पत्नी नीमा के साथ पहुंचा और पहले पानी भरने की बात पर विवाद इतना बड़ा कि ग्याप्रसाद ने लाठी से मिहीलाल की पत्नी राजबाई और बेटियों अंजली व पूनम के साथ मारपीट की।दोनों घटनाओं में पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि बारिश के मौसम में भी गांवों में पेयजल संकट क्यों बना हुआ है? अगर सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने के लिए ही ग्रामीणों को विवाद और मारपीट का सामना करना पड़े, तो आखिर जिम्मेदार विभाग की जवाबदेही कौन तय करेगा?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए के अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811