सागर । संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवं विद्याकुल शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर महाराज के आज्ञानुवर्ती निर्यापक श्रमण श्री अभय सागर महाराज (ससंघ) का वर्षायोग (चातुर्मास) भाग्योदय तीर्थ सागर में हो रहा है। मुकेश जैन ढाना ने बताया कि चातुर्मास को सुचारू एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित करने हेतु भाग्योदय तीर्थ में सकल जैन समाज द्वारा एक प्रबंध समिति का गठन किया। अध्यक्ष संतोष जैन बिलहरा, कार्याध्यक्ष मुकेश जैन मिनरल्स, महामंत्री विकास जैन टोनी केसली, कोषाध्यक्ष देवेंद्र जैना स्टील, समन्वयक अनिल नैनधरा को बनाया गया है।
समस्त जैन समाज सागर की सहमति से पंडाल व्यवस्था समिति, मंच व्यवस्था समिति, मीडिया प्रभारी, भोजन व्यवस्था,प्रचार प्रसार समिति, आवास व्यवस्था समिति, आहार (चौका) व्यवस्था समिति, पड़गाहन व्यवस्था, निहार व्यवस्था,संत भवन व्यवस्था, कलश आवंटन समिति, एवं सांस्कृतिक समिति का गठन किया गया।9 अगस्त रविवार को भव्य कलश स्थापना समारोह का आयोजन दोपहर 1 बजे से भाग्योदय तीर्थ में किया गया है