Let’s travel together.

स्कूलों में रात्रि कालीन ड्यूटी को लेकर शिक्षकों में नाराजगी, डीईओ को दिया ज्ञापन

0 239

नाराज शिक्षकों ने दिया ज्ञापन

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले में शिक्षकों की ड्यूटी विद्यालय में रात्रि कालीन समय में लगाए जाने को लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। इस ड्यूटी के विरोध में जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों ने ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में इस आदेश को वापस लेने की मांग की गई है। एक दिन पहले जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश में स्कूल की सुरक्षा और वहां के उपकरण एवं सामग्री को लेकर शिक्षकों की रात्रि कालीन ड्यूटी की व्यवस्था करने के आदेश जारी किए गए थे। इसी आदेश को लेकर शिक्षकों में नाराजगी है।

मप्र शिक्षक संघ की जिला इकाई के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील अग्रवाल के नेतृत्व में एक दल ने शिक्षकों की रात्रि कालीन ड्यूटी न लगाये जाने को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर माँग पत्र सौपकर माँग रखी। जिला शिक्षा अधिकारी ने उक्त आदेश में से आपत्ति जनक लाइन हटाकर, संशोधित आदेश शीघ्र जारी करने का आस्वासन संगठन को दिया।


म.प्र. शिक्षक संघ के उक्त दल में वर्तमान जिला अध्यक्ष राजू बाबू आर्य, सचिव अनिल गुप्ता ,पंकज भार्गव, प्रह्लाद गुप्ता ,नरेश भार्गव , वत्सराज राठौर , दीपेन्द्र शर्मा आदि साथ रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |     प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811