नगर में पुष्प वर्षा के साथ जगह-जगह हुआ स्वागत
सी एल गौर रायसेन
प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी मंगलवार को महेश नवमी के पावन अवसर पर देवाधिदेव भगवान महेश जी की शोभा यात्रा नगर माहेश्वरी समाज द्वारा धूमधाम के साथ निकली गई।

इस अवसर पर जयंती के उपलक्ष में नगर के शिवोम तीर्थ दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर मुखर्जी नगर से भगवान महेश की शोभायात्रा धूमधाम के साथ शुरू की गई जिसमें माहेश्वरी समाज के महिला, पुरुष, बच्चे अपनी पारंपरिक मारवाड़ी वेशभूषा के साथ उत्साह के साथ शामिल हुए।
शोभा यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया, शोभायात्रा मुखर्जी नगर, सागर मार्ग, भोपाल सागर तिराहा, रामलीला गेट के सामने से होते हुए महामाया चौक, सांची मार्ग होकर विभिन्न मार्गो से निकाली गई जिसका नगर में जगह-जगह विभिन्न समाजों के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं भगवान महेश जी के दर्शन लाभ लिए ।

शोभा यात्रा में शहर के माहेश्वरी समाज के लोग भगवान महेश के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे । शोभा यात्रा के बाद में महेश्वरी समाज द्वारा भगवान महेश जी की विशेष पूजा अर्चना एवं महा आरती के साथ प्रसादी का वितरण किया।