Let’s travel together.

वरिष्ठ समाजसेवी एसकेएस चौहान का स्वास्थ्य लाभ के बाद शिवपुरी आगमन पर भव्य स्वागत  

0 25

  – महाराणा प्रताप चौक पर संगठनों ने किया सम्मान  

– निर्माणाधीन क्षत्रिय भवन का भी किया अवलोकन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

वरिष्ठ समाजसेवी, कुशल संगठक और राष्ट्रवादी विचारों के धनी एसकेएस चौहान के स्वास्थ्य लाभ के बाद शिवपुरी आगमन पर महाराणा प्रताप चौक पर सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

स्वागत के बाद एसकेएस चौहान वाहनों के काफिले के साथ सीधे निर्माणाधीन क्षत्रिय भवन पहुंचे। वहां उन्होंने भवन निर्माण कार्य का अवलोकन किया और उपस्थित समाजजनों से चर्चा की। रास्ते में विभिन्न परिवारों और संगठनों ने उनका स्वागत किया।

एसकेएस चौहान ने अपने सामाजिक जीवन में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने ग्रामीण बैंक कर्मचारियों को संगठित कर ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति का गठन कराया। इस समिति के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर, नेत्र शिविर और अंतिम यात्रा वाहन जैसी जनहितकारी योजनाएं संचालित की गईं। उनके मार्गदर्शन में विवेकानंद कॉलोनी में दत्तोपंत ठेंगड़ी भवन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। मुक्तिधाम में सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र की प्रतिमा की स्थापना भी उनकी प्रेरणा से हुई। शहर के विभिन्न चौराहों पर वाटर कूलर लगवाने में भी उनका योगदान रहा।

समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। प्रेम स्वीट परिवार द्वारा उन्हें प्रेम रत्न पुरस्कार और मध्यप्रदेश के राज्यपाल द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया है।

बैंक सेवा सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे समाज सेवा में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे अपना घर आश्रम शिवपुरी और मंगलम शिवपुरी में डायरेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही समाजजनों के सहयोग से बन रहे क्षत्रिय भवन के कार्य का नेतृत्व कर रहे हैं।

इस अवसर पर ग्रामीण बैंक समाज सेवा समिति, क्षत्रिय समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने श्री चौहान के स्वस्थ और सक्रिय जीवन की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811