गौहरगंज रायसेन। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अनुभाग औबेदुल्लागंज में हुए अंधे कत्ल में अज्ञात आरोपी की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया गया। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने व घटना में प्रयुक्त लोहे का फावडा बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
उल्लेखनीय हे कि 15 नवम्बर को दयाराम भिलाला निवासी अगरिया द्वारा रिपोर्ट की थी कि उसका छोटा भाई शांतिलाल जो कोली पर जमीन लेकर खेती करता था ग्राम अगरिया रामदयाल के खेत में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके छोटे भाई शांतिलाल की किसी हथियार से सिर एवं चेहरे में वार कर हत्या कर दी तो। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला अतिगंभीर होने से वरिष्ठ अधिकारी के आदेश पालन में डिवीजन स्तर पर टीम गठित की गई ।जो एसडीओपी औबेदुल्लागंज श्रीमति शीला सुराना के नेतृत्व में थाना प्रभारी गौहरगंज महेश टाण्डेकर, थाना प्रभारी सतलापुर महेन्द्र सिंह ठाकुर व उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह, उपनिरीक्षक तेजबहादुर सिंह द्वारा टीम के अन्य सदस्यों के साथ अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर घटना कारित करने वाले आरोपी राजू पिता भगनलाल उईके जाति दरोई उम्र 32 साल निवासी अगरिया थाना गौहरगंज जो घटना कारित कर फरार हो गया था जिसे इटारसी जिला नर्मदापुरम से पकड़कर उससे घटना में इस्तेमाल हथियार जब्त किया है।
आरोपी राजू उईके पिता भगनलाल उईके जाति दरोई उम्र 32 साल निवासी अगरिया थाना गौहरगंज द्वारा लिये गये ट्रेक्टर की किस्त नहीं चुकाने तथा उसके बैंक के द्वारा सीज करने से बचाने केलिये छुपाना तथा मृतक शांतिलाल भिलाला द्वारा उक्त ट्रेक्टर की जानकारी बैंक कर्मचारियो के देने व पुराना जमीनी विवाद के संबंध में शांतिलाल की लोहे के फावड़े से जानलेवा हमला कर हत्या कर देना बताया।
सराहनीय भूमिका –
आरोपी को गिरफ्तार एवं माल बरामद करने में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग औबेदुल्लागंज शीला सुराना, नवागत थाना प्रभारी गौहरगंज महेश टाण्डेकर, उपनिरीक्षक तेजबहादुर सिंह, उपनिरीक्षक तेजपालसिंह, प्रधान आरक्षक विनय दुबे, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक राजा राजपूत, प्रधान आरक्षक अभिषेक मीना, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र परमार, आंरक्षक बृजेश प्रजापति की अहम भूमिका रही है।