पेमत कृषि क्षेत्र में पहुंचकर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने फसलों को पहुंचे नुकसान का लिया जाएजा
सी एल गौर रायसेन
असामयिक आंधी तूफान बारिश और ओलावृष्टि से हुये नुकसान का जायजा लेने प्रभावित हुए पेमत क्षेत्र के किसान भाइयों के साथ खेतों पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।

उपस्थित किसानों से चर्चा कर नुकसान की भरपाई हेतु अधिकरियो से बातचीत कर अतिशीघ्र सर्वे कराने का आश्वासन दिया। इस समय क्षेत्र के किसानों ने जिला भाजपा अध्यक्ष को गेहूं एवं चना फसल को पहुंचे नुकसान के बारे में विस्तार से बताया एवं खेतों पर पहुंचकर गेहूं की फसल को दिखाते हुए शासन एवं प्रशासन से उचित सहायता राशि दिलाने की मांग भी रखी।
इस दौरान उनके साथ में जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर , हंसराज वर्मा लाला राम पटेल , नीलेश गौर, मनमोहन शर्मा , संतोष गौर ,ब्रजलाल वर्मा , जमना गौर , देवेंद्र पटेल , नरेन्द पटेल उपस्थित रहे ।