Let’s travel together.

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा  बहु-उद्देशीय हिन्दी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

0 94

भोपाल।  सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा  बहु-उद्देशीय हिन्दी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. यह कार्यशाला रायसेन जिले एवं उसके आसपास की शाखाओं के कार्मिकों के लिए रखी गई. कार्यशाला का शुभारंभ अग्रणी जिला प्रबंधक रायसेन श्री हरिशंकर सोनी द्वारा किया गया.

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया आंचलिक कार्यालय भोपाल के मुख्य प्रबंधक-राजभाषा श्री राजीव तिवारी ने सरकार की राजभाषा नीति एवं संवैधानिक प्रावधान,राजभाषा अधिनियम 963,राजभाषा नियम 1976, गृह मंत्रालय द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम 2024-25 एवं संसदीय समिति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया. क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के राजभाषा नामित अधिकारी श्री सुनील सोन्हिया ने सामान्य राजभाषा के प्रयोग एवं विपणन जैसे सामयिक विषय पर सत्र लिया. रायसेन आरसेटी के डायरेक्टर श्री राकेश कुमार ने कार्यशाला एवं सहभागियों के खान-पान की उत्कृष्ट व्यवस्था की. यह उल्लेखनीय है कि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के भोपाल अंचल में भारत सरकार की राजभाषा नीति का उत्कृष्ट कार्यान्वयन किया जा रहा है तथा राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम 2024-25 में उल्लेखित सभी मदों के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सभी स्तरों पर कार्रवाई की जाती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811